ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मेरठमेरठः कॉलोनियों में ध्वजारोहण के साथ गूंजा जन गण मन मेरठः मेरी जान तिरंगा है देश भक्ति कार्यक्रम में कलाकारों ने मचाया

मेरठः कॉलोनियों में ध्वजारोहण के साथ गूंजा जन गण मन मेरठः मेरी जान तिरंगा है देश भक्ति कार्यक्रम में कलाकारों ने मचाया

गणतंत्र दिवस के मौके पर बुधवार को सनी एंटरटेनमेंट ग्रुप की ओर से अपार चेंबर जिमखाना मैदान के सामने मेरी जान तिरंगा है देश भक्ति कार्यक्रम आयोजित...

मेरठः कॉलोनियों में ध्वजारोहण के साथ गूंजा जन गण मन
मेरठः मेरी जान तिरंगा है देश भक्ति कार्यक्रम में कलाकारों ने मचाया
हिन्दुस्तान टीम,मेरठWed, 26 Jan 2022 03:55 PM
ऐप पर पढ़ें

गणतंत्र दिवस के मौके पर बुधवार को सनी एंटरटेनमेंट ग्रुप की ओर से अपार चेंबर जिमखाना मैदान के सामने मेरी जान तिरंगा है देश भक्ति कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें सनी ग्रुप के कलाकारों ने देशभक्ति सिंगिंग, डांस परफॉर्मेंस और देशभक्ति कार्यक्रम में कलाकारों ने मनमोहक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां देकर लोगों को तालियां बजाने के लिए मजबूर कर दिया।

कार्यक्रम का उद्घाटन फीता काटकर पश्चिम यूपी संयुक्त व्यापार मंडल के अध्यक्ष आशु शर्मा, ट्रांसपोर्टर पिंकी चिन्योटी, शारिक, पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के मंत्री संजय शर्मा, अमरजीत सिंह चिन्योटी ने किया। दीप प्रज्वलित भोजपुर मंडल भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष अलका चौधरी ने किया।

कार्यक्रम में कलाकारों ने देशभक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। इस दौरान अमित जैन, डॉक्टर शलभ बंसल, संजय गुर्जर सलीम खान, सनी गुप्ता, महक राजपूत, हाजी शाहिद, अंकित गुप्ता, त्रिलोक चंद गुप्ता एडवोकेट, अनुराग गुप्ता, शिवानी का सहयोग रहा। राजीव कुमार उर्फ जूनियर सनी देओल ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में एंकरिंग मोहम्मद जावेद खान और एसके दीक्षित ने की

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें