सेंट्रल मार्केट मामले में नोटिस चस्पा, 15 दिन में स्वयं तोड़ने होंगे सेटबैक के अवैध निर्माण

हिन्दुस्तान, मेरठ
Follow us on Google News
share

मेरठ में सेंट्रल मार्केट के मामले में आवास विकास परिषद ने व्यापारियों को सेटबैक तोड़ने के लिए नोटिस जारी करना शुरू कर दिया है। परिषद की 8 टीमें नोटिस चस्पा कर रही हैं और 15 दिन का समय दिया गया है। अगर व्यापारी खुद सेटबैक नहीं तोड़ते हैं, तो परिषद अवैध निर्माण तोड़ेगी और खर्च व्यापारियों से वसूलेगा।

सेंट्रल मार्केट मामले में नोटिस चस्पा, 15 दिन में स्वयं तोड़ने होंगे सेटबैक के अवैध निर्माण
मेरठ। सेंट्रल मार्केट मामले में आवास विकास परिषद ने व्यापारियों को नोटिस जारी करना शुरू कर दिया है। परिषद की 8 टीम भवनों पर नोटिस चस्पा कर रही हैं। नोटिसों के साथ सेटबैक तोड़ने के लिए नक्शा भी मुहैया करा रही हैं। नोटिसों में सेटबैक तोड़ने के लिए 15 दिन का समय दिया गया है। इसमें कहा गया है कि अगर व्यापारी खुद सेटबैक नहीं तोड़ेंगे तो परिषद अवैध निर्माण तोड़ेंगे और उसका खर्चा व्यापारियों से लिया जाएगा। विदित हो कि सुप्रीम कोर्ट ने सेटबैक पर हुए अवैध निर्माण तोड़ने के लिए दो महीने का समय दिया है। इस मामले में 14 जुलाई को अगली सुनवाई होगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।