ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मेरठमेरठ हैरिटेज दर्शन पर निकले मूक बधिर बच्चे

मेरठ हैरिटेज दर्शन पर निकले मूक बधिर बच्चे

हिन्दू-मुस्लिम-सिख-ईसाई सर्वधर्म सौहार्द्र का प्रतीक क्रांतिधरा पर रविवार को हैरिटेज दर्शन के लिए औघड़नाथ मंदिर से मूक बधिर बच्चों का दस रवाना हुआ। बच्चों ने विभिन्न ऐतिहासिक और पौराणिक धर्मिक महत्व...

मेरठ हैरिटेज दर्शन पर निकले मूक बधिर बच्चे
हिन्दुस्तान टीम,मेरठMon, 18 Nov 2019 01:49 AM
ऐप पर पढ़ें

हिन्दू-मुस्लिम-सिख-ईसाई सर्वधर्म सौहार्द्र का प्रतीक क्रांतिधरा पर रविवार को हैरिटेज दर्शन के लिए औघड़नाथ मंदिर से मूक बधिर बच्चों का दल रवाना हुआ। बच्चों ने विभिन्न ऐतिहासिक और पौराणिक धर्मिक महत्व वाले स्थलों का भ्रमण किया और जानकारी दी। इसके बाद सभी बच्चे गद्गद् नजर आए।

क्रांतिधरा के ऐतिहासिक धरोहरों की भ्रमण मूक बधिर बच्चों को रविवार को मिशिका एजुकेशनल एंड सोशल वेलफेयर सोसाइटी की ओर से कराया गया। इसकी शुरुआत औघड़नाथ मंदिर से की गई। सोसायटी सचिव डॉ. विभा नागर बच्चों संग रही। उन्होंने बच्चों और मूक बधिर विद्यालय मेरठ कैंट की शिक्षिकाओं, प्रधानाचार्या को भी विभिन्न जानकारी दी। इस दौरान मूक बधिर विद्यालय मेरठ कैंट की प्रधानाचार्या डॉ. अमित कौशिक, बबीता त्यागी, मोनिका साहनी, राखी, मीनू, रजनी, ललिता, राहुल, नगेंद्र आदि भी शामिल रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें