मेरठ को मिले नए प्रभारी मंत्री, असीम अरुण संभालेंगे जिम्मेदारी
Meerut News - प्रदेश सरकार ने मेरठ समेत राज्य भर के जिलों के प्रभारी मंत्रियों की सूची में बड़ा फेरबदल किया है। इस प्रशासनिक फेरबदल के तहत मेरठ जिले को भी नया प्रभा

प्रदेश सरकार ने मेरठ समेत राज्य भर के जिलों के प्रभारी मंत्रियों की सूची में बड़ा फेरबदल किया है। इस प्रशासनिक फेरबदल के तहत मेरठ जिले को भी नया प्रभारी मंत्री मिल गया है। अब पूर्व आईपीएस अधिकारी और प्रदेश के समाज कल्याण, अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण मंत्री असीम अरुण मेरठ जिले के विकास कार्यों और प्रशासनिक व्यवस्था की कमान संभालेंगे। उन्हें मंत्री धर्मपाल सिंह की जगह मेरठ जिले का प्रभारी मंत्री बनाया गया है। माना जा रहा है कि मिशन-2027 को लेकर नए प्रभारी मंत्री के नेतृत्व में मेरठ जिले की कानून व्यवस्था और समाज कल्याण, दलित कल्याण की योजनाओं पर विशेष फोकस रहेगा।
असीम अरुण का पूर्व आईपीएस अधिकारी का अनुभव मेरठ के प्रशासनिक ढांचे के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। राजनीतिक जानकारों और विशेषज्ञों का मानना है कि उनके आने से जिले में कानून-व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी, साथ ही समाज कल्याण की योजनाओं को धरातल पर प्रभावी ढंग से उतारने और उनके क्रियान्वयन में तेजी आने की प्रबल संभावना है। इस बदलाव के बाद अब मेरठ के स्थानीय जनप्रतिनिधियों, जिला प्रशासन के अधिकारियों और विभागों को अपनी रिपोर्टिंग और समन्वय नए प्रभारी मंत्री असीम अरुण के साथ करना होगा। उम्मीद जताई जा रही है कि उनके प्रशासनिक अनुभव से सरकारी योजनाओं की समीक्षा और विकास कार्यों की गति में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


