Meerut News: विवाहिता की मौत, दहेज हत्या में पति-सास गिरफ्तार

हिन्दुस्तान, मेरठ
share

Meerut News: मेरठ के टीपीनगर थाना क्षेत्र की देवलोक कॉलोनी में 30 वर्षीय ज्योति का शव सोमवार देर रात घर में फंदे पर मिला। मायके पक्ष ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने पति, सास, ससुर और ननद समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मामले में पति और सास को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Meerut News: विवाहिता की मौत, दहेज हत्या में पति-सास गिरफ्तार

Meerut News: मेरठ। टीपीनगर थाना क्षेत्र की देवलोक कॉलोनी में सोमवार देर रात एक महिला का शव घर में फंदे पर लटका मिला। घटना के बाद मायके पक्ष के लोगों ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। मृतका के भाई की तहरीर पर पुलिस ने पति, सास, ससुर और ननद समेत पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पति और सास को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार बागपत जिले के बिनौली गांव निवासी यशपाल की 30 वर्षीय बेटी ज्योति की शादी वर्ष 2020 में देवलोक कॉलोनी निवासी ब्रह्मपाल के बेटे दीपक के साथ हुई थी।

उनके पांच साल की बेटी और पांच माह का बेटा है। सोमवार रात को ज्योति का शव घर में फंदे पर लटका मिला। सूचना पर मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंचकर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। मंगलवार शाम को पोस्टमार्टम विवाहिता के परिजनो ने बागपत में मृतका ज्योति का अंतिम संस्कार कर दिया है।एसपी सिटी विनायक भोसले ने बताया कि दहेज हत्या में रिपोर्ट दर्ज की गई। पति और सास को गिरफ्तार कर लिया गया है। बुधवार को आरोपियो को न्यायालय में पेश किया जाएगा।

Vinay Sharma

लेखक के बारे में

Vinay Sharma

शॉर्ट बायो :

विनय शर्मा बीते 16 साल से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में हिन्दुस्तान मेरठ में वेस्ट यूपी में क्राइम बीट संभाल रहे हैं। वह मेरठ में क्राइम टीम का नेतृत्व कर रहे हैं।


परिचय एवं अनुभव :

विनय शर्मा प्रिंट मीडिया में प्रतिष्ठित नाम हैं और पत्रकारिता में 16 साल का अनुभव है। वर्तमान में हिन्दुस्तान की मेरठ यूनिट में बतौर चीफ क्राइम रिपोर्टर कार्यरत हैं। हिन्दुस्तान में वर्ष 2016 से लगातार कार्यरत हैं और अपराध की बड़ी घटनाओं की कवरेज में मजबूत पकड़ रखते हैं।


कॅरियर का सफर :

विनय शर्मा ने अपना कॅरियर वर्ष 2010 में दैनिक जागरण से शुरू किया। यहीं से उन्होंने पत्रकारिता के बुनियादी सिद्धांतों को समझा। वर्ष 2016 में हिन्दुस्तान मीडिया से जुड़े और वेस्ट यूपी में काम शुरू किया। फिलहाल में वेस्ट यूपी में क्राइम संभाल रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

ग्रेजुएशन और मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट होने के बाद दैनिक जागरण में ज्वाइन किया। क्राइम की घटनाओं की कवरेज के साथ ही साफ्ट स्टोरी कवरेज भी कर रहे हैं।


विजन

अपराध और आतंकी घटनाओं की कवरेज में विनय शर्मा को गहरी समझ है। इन्होंने कई बड़े प्रकरण में एक्सक्लूसिव और ब्रेकिंग खबरें दी हैं। साथ ही कई बड़े मामलों में कवरेज भी दी है। विनय शर्मा का लक्ष्य है कि प्रमाणिक तथ्यों के आधार पर पाठकों तक सही और सटीक जानकारी पहुंचाई जाए।


विशेषज्ञता

अपराध, एंटी करप्शन, ईओडब्ल्यू, सीआईडी, सीबीआई और एंटी टेररिस्ट स्क्वायड समेत जेल बीट कवरेज।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsमेरठMeerut News: विवाहिता की मौत, दहेज हत्या में पति-सास गिरफ्तार