सर्किल रेट का प्रस्ताव जारी: आबूलेन फिर सबसे महंगा
मेरठ जिले के डीएम डॉ. वीके सिंह ने सर्किल रेट में 50 प्रतिशत तक बढ़ोतरी का प्रस्ताव किया है। आबूलेन का सर्किल रेट 2.30 लाख रुपये प्रति वर्ग मीटर और साकेत तथा डिफेंस कॉलोनी का रेट 1 लाख रुपये प्रति...

लंबी जद्दोजहद के बाद गुरुवार को डीएम डॉ.वीके सिंह ने जिले के सर्किल रेट में 50 प्रतिशत से अधिक तक बढ़ोतरी का प्रस्ताव जारी कर दिया है। आबू्लेन बाजार का सर्किल रेट को सबसे महंगा दो लाख 30 हजार रुपये प्रति वर्ग मीटर प्रस्तावित किया गया है। इसके साथ ही शास्त्रीनगर, साकेत, दिल्ली रोड समेत शहर के विभिन्न पॉश इलाकों के सर्किल रेट में भी बढ़ोतरी का प्रस्ताव है। प्रस्ताव पर कोई भी व्यक्ति नौ जून तक अपनी आपत्ति दर्ज करा सकता है। सुझाव दे सकता है। इसके बाद उन आपत्तियों का निस्तारण कर सर्किल रेट फाइनल कर दिया जाएगा। ------------------- आबू लेन की जमीन अब 2.30 लाख रुपये मीटर शहर का आबूलेन, साकेत, गोल मार्केट, शहर सर्राफा शहर का अब और महंगा इलाका हो गया है।
इन इलाकों में जमीन, मकान खरीदना अब आम आदमी के बूते के बाहर हो गया है। आबूलेन(आबू प्लाजा) में अब व्यवसायिक जमीन(कांपलेक्स) अब दो लाख रुपये मीटर से बढ़ाकर दो लाख 30 हजार रुपये प्रति वर्ग मीटर प्रस्तावित की गई है। वहीं आवासीय जमीन का रेट 72,500 से बढ़ाकर 83 हजार रुपये प्रति वर्ग मीटर प्रस्तावित किया गया है। वहीं मल्टीस्टोरी कांपलेक्स में वर्द्धमान कांपलेक्स और गणपति कांपलेक्स का रेट 1.60 लाख प्रति वर्ग मीटर से बढ़ाकर दो लाख रुपये प्रति वर्ग मीटर किया गया। साकेत,डिफेन्स कॉलोनी की जमीन हुई अब 1 लाख रुपये मीटर उधर, साकेत और डिफेंस जैसी पॉश कॉलोनी का रेट अब आवासीय में 63 हजार रुपये प्रति वर्ग मीटर से बढ़कर एक लाख रुपये मीटर हो गई है। वहीं थापरनगर,सोतीगंज की जमीन का आवासीय रेट 64 हजार से बढ़ाकर 80 हजार रुपये प्रति वर्ग मीटर किया गया है। वहीं सराय लाल दास में आवासीय जमीन का सर्किल रेट अब 84 हजार रुपये से बढ़ाकर 1.01 लाख रुपये प्रति वर्ग मीटर प्रस्तावित किया गया है। प्रमुख इलाकों का सर्किल रेट प्रमुख इलाका सर्किल रेट(आवासीय) साकेत 63 हजार से 01 लाख प्रति वर्ग मीटर डिफेन्स कालोनी 63 हजार से 01 लाख शास्त्रीनगर 41,500 से 50,000 सम्राट पैलेस 47,800 से 60,000 सराय लालदास 84 हजार से 1.01 लाख प्रभात नगर 20 हजार से 30 हजार पांडवनगर 27,700 से 31,500 बेगमबाग 44 हजार से 51 हजार मंगल पांडे नगर 37,800 से 50 हजार मानसरोवर 54,400 से 60 हजार --------------------------------- प्रमुख मॉल/कांपलेक्स पीवीएस मॉल 1.20 लाख से 1.50 लाख रुपये प्रति वर्ग मीटर अभिक्रम प्लाजा 1.72 लाख से 2.00 लाख गंगा प्लाजा 1.57 लाख से 1.90 लाख स्टार प्लाजा 1.57 लाख से 1.90 लाख शाप्रिक्स मॉल 1.24 लाख से 1.50 लाख ----------------------------------- आम लोग सुझाव, आपत्ति दें स्टाम्प (सम्पत्ति का मूल्यांकन) नियमावली के तहत मेरठ जिले में स्थित सम्पत्तियों के मूल्य निर्धारण के लिए प्रस्तावित सर्किल रेट व्यापक सर्वे के बाद तैयार की गई है। गुरुवार को आम जनता के लिए इसे जारी कर दिया गया है। कोई सुझाव या अपत्ति हो तो नौ जून तक दे सकते हैं -डा.वीके सिंह, डीएम।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


