Meerut News: देवी मंदिरों में गूंजे जयकारे, सुख समृद्धि की कामना

हिन्दुस्तान, मेरठ
share

Meerut News: शारदीय नवरात्र के तीसरे दिन मेरठ के देवी मंदिरों में मां चंद्रघंटा की पूजा के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। भक्तों ने पुष्प, नारियल, चुनरी और प्रसाद अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। औघड़नाथ, काली माता, नौचंदी दुर्गा और गोल मंदिर में भजन-कीर्तन तथा जयकारे गूंजे। शाम को महाआरती में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

Meerut News: देवी मंदिरों में गूंजे जयकारे, सुख समृद्धि की कामना

Meerut News: मेरठ। शारदीय नवरात्र के तीसरे दिन मंगलवार को मां दुर्गा के तीसरे स्वरूप मां चंद्रघंटा की पूजा अर्चना के लिए शहर के देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। सुबह से ही मंदिरों में भक्तों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। श्रद्धालुओं ने मां के दरबार में माथा टेककर परिवार की सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की। शहर के औघड़नाथ मंदिर, सदर स्थित काली माता मंदिर, नौचंदी स्थित दुर्गा मंदिर, गोल मंदिर सहित अन्य देवी मंदिरों में भक्तों ने विधि विधान से पूजा अर्चना की। श्रद्धालुओं ने मां को पुष्प, नारियल, चुनरी और प्रसाद अर्पित किया। मंदिरों में भजन कीर्तन के साथ मां के जयकारे गूंजते रहे।

शाम को मंदिरों में महाआरती का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। मान्यता के अनुसार, मां चंद्रघंटा की पूजा करने से भक्तों को साहस, शक्ति और शांति की प्राप्ति होती है।

Rakesh Priyadarshi

लेखक के बारे में

Rakesh Priyadarshi

शॉर्ट बायो :

राकेश प्रियदर्शी पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में हिन्दुस्तान में सेना और कैंट बोर्ड बीट को देख रहे हैं।


परिचय एवं अनुभव

राकेश प्रियदर्शी मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं जिन्हें पत्रकारिता में 25 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में पश्चिम उत्तर प्रदेश, मेरठ में सेना और कैंट बोर्ड टीम की लीड करते हैं। 2008 से इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने डिजिटल एवं प्रिंट मीडिया में कंटेंट के बदलते ट्रेंड्स और पाठकों की रुचि पर मजबूत पकड़ बनाई है।


कॅरियर का सफर

राकेश प्रियदर्शी ने अपने कॅरियर की शुरुआत 2000 में हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख अखबार से की जहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2007 से 2008 तक दैनिक जागरण में डिजिटल के साथ काम किया। 2008 से हिन्दुस्तान में शुरुआत की। यहां उन्होंने सेना, कैंट बोर्ड की खबरों की विशेष कवरेज की।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

बीए (आनर्स) और मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा होने के साथ पत्रकारिता का अनूठा संयोजन मिला। लगातार सेना, कैंट बोर्ड और राजनीति, प्रशासनिक खबरों को कवर कर रहे हैं। राजनीति, प्रशासन, सेना और कैंट बोर्ड बीट पर अच्छी पकड़ है।


विजन

सेना और कैंट बोर्ड के विषयों पर गहरी समझ है। उनका मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता है। इस लक्ष्य के साथ ही पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

मेरठ समेत वेस्ट यूपी की राजनीति पर अच्छी समझ
प्रशासनिक गतिविधियों पर अच्छी पकड़
सेना और कैंट बोर्ड की गतिविधियों की एक्सप्लेनर रिपोर्टिंग।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsमेरठMeerut News: देवी मंदिरों में गूंजे जयकारे, सुख समृद्धि की कामना