Meerut News: अब आधे शुल्क में आवासीय करा सकेंगे कृषि भूमि

हिन्दुस्तान, मेरठ
share

Meerut News: मेरठ विकास प्राधिकरण की 131वीं बोर्ड बैठक में 11 प्रस्ताव रखे जाएंगे। बैठक में भू उपयोग परिवर्तन शुल्क से जुड़ी 2026 की संशोधित नियमावली अंगीकृत करने का प्रस्ताव है। इसके लागू होने पर कृषि भूमि को आवासीय उपयोग में बदलने के लिए सर्किल रेट का 25 फीसदी शुल्क देना होगा। 6000 वर्गमीटर तक के भू उपयोग परिवर्तन का निर्णय प्राधिकरण उपाध्यक्ष स्तर पर हो सकेगा।

Meerut News: अब आधे शुल्क में आवासीय करा सकेंगे कृषि भूमि

Meerut News: मेरठ विकास प्राधिकरण (मेडा) की 131वीं बोर्ड बैठक शनिवार को होने जा रही है। इस बोर्ड बैठक में 11 प्रस्ताव लाए जाएंगे, जिनमें से सबसे महत्वपूर्ण उत्तर प्रदेश नगर योजना और विकास (भू उपयोग परिवर्तन शुल्क का निर्धारण एवं संग्रहण) (तृतीय संशोधन) नियमावली-2026 को को अंगीकृत किया जाएगा। इस नियमावली के लागू होने के बाद अवैध कॉलोनियों को बड़ी राहत मिलने की संभावना जताई जा रही है। इसके लागू होने पर मास्टर प्लान में दर्ज कृषि भूमि को आवासीय, कार्यालय उपयोग, मिश्रित भू उपयोग और कॉमर्शियल कराने के लिए भू उपयोग परिवर्तन शुल्क पहले के मुकाबले आधा देना होगा। अगर कोई अवैध कॉलोनी 9 मीटर चौड़ी पर कृषि उपयोग भूमि पर काटी गई तो जमीन के सर्किल रेट से जमीन की कुल कीमत का 25 फीसदी शुल्क देने पर जमीन को आवासीय उपयोग का कर दिया जाएगा। जैसे उक्त कृषि जमीन का कुल रेट 1 करोड़ रुपये है तो इसे आवासीय उपयोग में कराने के लिए 25 लाख रुपये देने होंगे।

बोर्ड बैठक में रखे जाएंगे अन्य प्रस्ताव

इसी तरह कार्यालय उपयोग के 50 फीसदी, मिश्रित भू उपयोग के लिए 65 फीसदी और वाणिज्य उपयोग के लिए 75 फीसदी शुल्क देना होगा। इसके साथ ही 6000 वर्गमीटर तक के भू उपयोग परिवर्तन अब प्राधिकरण उपाध्यक्ष स्तर पर ही हो जाएगा। इससे पहले इसे शासन को भेजना पड़ता था। इसके अलावा बोर्ड बैठक में मुख्यमंत्री शहरी विस्तारीकरण योजना और बहुआयामी इंटीग्रेटेड डेवलपमेंट प्लान योजना के अंतर्गत कराए जा रहे निर्माण व विकास कार्यों के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए 10 कंसलटेंट इंजीनियरों का एजेंसी का आउटसोर्स के माध्यम से चयन किए जाने, गांव मसूरी में निर्मित नया एनएच बाईपास मार्ग को मेरठ महायोजना 2031 में अंकित करने, आरआरटीएस नमो भारत कॉरिडोर व गढ़ रोड एवं आउटर रिंग रोड को विशेष सुख-सुविधा अंतर्गत अधिसूचित करने, गंगानगर योजना के पॉकेट सीपी में स्थित व्यावसायिक भूखंड सी-3 क्षेत्रफल 5588 वर्गमीटर को आईबी के पक्ष में आवंटन करने आदि के प्रस्तावों को बोर्ड बैठक में रखा जाएगा।

--

भू उपयोग परिवर्तन शुल्क की प्रस्तावित दरें

ये हैं नया उत्तर प्रदेश नगर योजना और विकास (भू उपयोग परिवर्तन शुल्क का निर्धारण एवं संग्रहण) (तृतीय संशोधन) नियमावली-2026

वर्तमान भूमि उपयोग प्रस्तावित भूमि उपयोग (सर्किल रेट के प्रतिशत के रूप भू उपयोग परिवर्तन शुल्क)

आवासीय कार्यालय मिश्रित उपयोग वाणिज्य

ग्रीन बेल्ट 50 100 125 150

कृषि और राजमार्ग सुविधा 25 50 65 75

सार्वजनिक व लघु उद्योग 20 40 65 75

आवासीय 00 25 50 50

कार्यालय उपयोग 00 00 20 30

मिश्रित उपयोग 00 00 00 15

वाणिज्य 00 00 00 00

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

✦मेडा की 131वीं बोर्ड बैठक में कितने प्रस्ताव रखे जाएंगे?−
बोर्ड बैठक में 11 प्रस्ताव रखे जाएंगे।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsमेरठMeerut News: अब आधे शुल्क में आवासीय करा सकेंगे कृषि भूमि