मेडा ने 13 एसटीपी का आधा-अधूरा प्रस्ताव भेजा, निगम ने लौटाया
Meerut News - बरसात से ठीक पहले मेरठ विकास प्राधिकरण और नगर निगम के बीच 13 सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के हस्तांतरण का मामला अटका हुआ है। नगर निगम ने मेडा के अधूरे प्रस्ताव को लौटाते हुए तकनीकी और वित्तीय ब्योरे की मांग की है। मेयर ने कहा कि बिना विस्तृत जानकारी के हैंडओवर स्वीकार नहीं किया जाएगा।

बरसात से ठीक पहले मेरठ विकास प्राधिकरण (मेडा) और नगर निगम के बीच 13 सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) के हस्तांतरण का मामला अटकता नजर आ रहा है। मेडा द्वारा भेजे गए आधा-अधूरे प्रस्ताव को नगर निगम ने वापस लौटाते हुए स्पष्ट कर दिया है कि बिना तकनीकी और वित्तीय ब्योरे के हैंडओवर की प्रक्रिया पूरी नहीं की जाएगी। इस मामले में जहां मेयर हरिकांत अहलूवालिया ने कहा कि मंगलवार को एक दौरे की बैठक हुई है। आज फिर उच्चाधिकारियों के साथ बैठक होगी। मेडा की गत दिनों हुई बोर्ड बैठक में शहर के 13 एसटीपी को नगर निगम को हस्तांतरित करने का निर्णय लिया था। इसके अनुपालन में मेडा ने एक सामान्य पत्र नगर निगम को भेज दिया। मेयर और निगम अधिकारियों का कहना है कि उक्त पत्र में उन प्लांटों की वर्तमान स्थिति, क्षमता, लागत और तकनीकी पहलुओं का कोई विस्तृत विवरण उपलब्ध नहीं है। ऐसे में बरसात से ठीक पहले इन सभी एसटीपी का रखरखाव, संचालन आसान नहीं है।
नगर निगम का तर्क
निगम का तर्क है कि 13 एसटीपी का रखरखाव बड़ी जिम्मेदारी है। जिसके लिए उन्हें हर प्लांट की वर्तमान कार्यक्षमता, बकाया देनदारियां और परिचालन लागत की विस्तृत जानकारी की आवश्यकता है। इस संबंध में मेयर ने मंगलवार शाम जल-कल विभाग के अधिकारियों, अभियंताओं के साथ एक बैठक भी की। जिसमें स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि जब तक मेडा की ओर से संपूर्ण और विस्तृत रिपोर्ट नहीं सौंपी जाती, तब तक नगर निगम किसी भी प्लांट का हैंडओवर स्वीकार नहीं करेगा।
उच्चाधिकारियों से वार्ता
बुधवार को इस पर उच्चाधिकारियों से वार्ता होगी। एमडीए वीसी संजय कुमार का कहना है कि 13 एसटीपी नगर निगम को हैंडओवर हो चुके हैं। इसके लिए मेडा और नगर निगम के बीच एमओयू भी साइन हो चुका है। नगर निगम द्वारा प्रस्ताव वापसी का कोई पत्र नहीं आया है।
नवीनतम प्रश्न
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


