ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मेरठमेरठ : घर से लापता महिला का शव खेत में मिला

मेरठ : घर से लापता महिला का शव खेत में मिला

मेरठ। हिन्दुस्तान टीम परतापुर के महरौली गांव में रविवार रात से लापता महिला...

मेरठ : घर से लापता महिला का शव खेत में मिला
हिन्दुस्तान टीम,मेरठMon, 19 Oct 2020 02:10 PM
ऐप पर पढ़ें

मेरठ। हिन्दुस्तान टीम

परतापुर के महरौली गांव में रविवार रात से लापता महिला का शव सोमवार सुबह गांव के बाहर खेत से बरामद हुआ। इसका पता लगते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। आशंका जताई जा रही है कि दुष्कर्म के बाद महिला की हत्या की गई है। पुलिस ने इस मामले में एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है।

पुलिस के अनुसार परतापुर के महरौली गांव निवासी नसरीन नामक महिला रविवार रात करीब नौ बजे से अपने घर से लापता हो गई थी। परिजनों ने काफी तलाश किया, लेकिन रातभर उसका पता नहीं लगा। सुबह नसरीन का शव गांव के बाहर खेत में पड़ा मिला। घटना का पता लगते ही तमाम लोग मौके पर पहुंच गए। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। पुलिस घटना की जांच में जुटी हुई है। एक संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें