मेरठ: शहर के 119 किमी प्रमुख सड़कों और बाजारों की अब होगी दिन-रात सफाई

हिन्दुस्तान, मेरठ
Follow us on Google News
share

नगर निगम ने मेरठ शहर की 119 किलोमीटर लंबी सड़कों और बाजारों की सफाई के लिए एक नई योजना बनाई है। इस योजना के तहत, दिन-रात विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा। सफाई के लिए मैनुअल और मशीनी दोनों तरीकों का उपयोग किया जाएगा, जिससे शहर को स्वच्छता सर्वेक्षण में बेहतर रैंकिंग मिल सके।

मेरठ: शहर के 119 किमी प्रमुख सड़कों और बाजारों की अब होगी दिन-रात सफाई

नगर निगम का दावा है कि मेरठ शहर की मुख्य सड़कों और बाजारों की सूरत जल्द ही बदलने वाली है। नगर निगम ने शहर की 119 किलोमीटर लंबी प्रमुख सड़कों और व्यस्त बाजारों की साफ-सफाई को लेकर एक नई और प्रभावी योजना तैयार की है। अब इन इलाकों में सिर्फ एक बार नहीं, बल्कि दिन और रात दोनों समय विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा। इस बड़े अभियान को धरातल पर उतारने के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। अब तक पांच बड़ी कंपनियों ने इस कार्य में अपनी दिलचस्पी दिखाई है। नगर निगम के अधिकारियों के अनुसार जल्द ही इन कंपनियों के प्रस्तावों का तकनीकी परीक्षण कर किसी एक कुशल कंपनी का चयन कर लिया जाएगा।

इस पहल का मुख्य उद्देश्य मेरठ को स्वच्छता सर्वेक्षण में बेहतर रैंकिंग दिलाना और प्रमुख मार्गों पर धूल व कचरे की समस्या को पूरी तरह खत्म करना है।सफाई का नया शेड्यूल और तरीका​नगर निगम की योजना के अनुसार शहर की प्रमुख सड़कों और बाजारों को कुल 78 हिस्सों में बांटा गया है। इन 78 हिस्सों की सफाई व्यवस्था को दो मुख्य शिफ्टों में बांटा गया है, ताकि शहर हर समय साफ दिखे। सुबह और शाम को दो पालियों में 6-6 घंटे की विशेष शिफ्ट में सफाई होगी। सफाई के लिए मैनुअल (कर्मचारियों द्वारा) और मशीनी (मैकेनिकल स्वीपिंग) दोनों तरीकों का इस्तेमाल किया जाएगा।​बाजारों पर फोकसरात के समय बाजारों में मशीन से सफाई की जाएगी, ताकि दिन में भारी भीड़ के कारण होने वाली असुविधा से बचा जा सके और सुबह व्यापारियों को दुकान खोलते समय सड़कें साफ मिले। उद्देश्य है कि शहर की सड़कें साफ-सुथरी दिखे।इन प्रमुख इलाकों को लिया गया है-हापुड़ अड्डा चौराहे से तेजगढ़ी, तेजगढ़ी से एल-ब्लाक तिराहा होते हुए हापुड़ अड्डा 8.36 किमी-तेजगढ़ी चौराहा से मडिकल कालेज 1.17 किमी-फुटबॉल चौक से बेगमपुल चौराहा 4.09 किमी-रोहटा रोड से बाईपास तक 3.23 किमी-शाप्रिक्स मॉल से बागपत रोड बाईपास तक 8.20 किमी-सेन्ट्रल मार्केट रोड 2.68 किमी-सम्राट हैवन्स नाला रोड से सूरजकुंड पुलिया 2.42 किमी-पीएल शर्मा रोड 1.05 किमी-शारदा रोड 0.83 किमी

Rakesh Priyadarshi

लेखक के बारे में

Rakesh Priyadarshi

शॉर्ट बायो :

राकेश प्रियदर्शी पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में हिन्दुस्तान में सेना और कैंट बोर्ड बीट को देख रहे हैं।


परिचय एवं अनुभव

राकेश प्रियदर्शी मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं जिन्हें पत्रकारिता में 25 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में पश्चिम उत्तर प्रदेश, मेरठ में सेना और कैंट बोर्ड टीम की लीड करते हैं। 2008 से इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने डिजिटल एवं प्रिंट मीडिया में कंटेंट के बदलते ट्रेंड्स और पाठकों की रुचि पर मजबूत पकड़ बनाई है।


कॅरियर का सफर

राकेश प्रियदर्शी ने अपने कॅरियर की शुरुआत 2000 में हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख अखबार से की जहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2007 से 2008 तक दैनिक जागरण में डिजिटल के साथ काम किया। 2008 से हिन्दुस्तान में शुरुआत की। यहां उन्होंने सेना, कैंट बोर्ड की खबरों की विशेष कवरेज की।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

बीए (आनर्स) और मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा होने के साथ पत्रकारिता का अनूठा संयोजन मिला। लगातार सेना, कैंट बोर्ड और राजनीति, प्रशासनिक खबरों को कवर कर रहे हैं। राजनीति, प्रशासन, सेना और कैंट बोर्ड बीट पर अच्छी पकड़ है।


विजन

सेना और कैंट बोर्ड के विषयों पर गहरी समझ है। उनका मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता है। इस लक्ष्य के साथ ही पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

मेरठ समेत वेस्ट यूपी की राजनीति पर अच्छी समझ
प्रशासनिक गतिविधियों पर अच्छी पकड़
सेना और कैंट बोर्ड की गतिविधियों की एक्सप्लेनर रिपोर्टिंग।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।