मेरठ: पशु तस्कर अकबर बंजारा की दो करोड़ की 22 बीघा जमीन कुर्क
Meerut News - फलावदा के मंदवाडी गांव में मेरठ पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई करते हुए नॉर्थ ईस्ट के पशु तस्कर डॉन अकबर बंजारा की 22 बीघा जमीन कुर्क की है। इसकी कीमत...
फलावदा के मंदवाडी गांव में मेरठ पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई करते हुए नॉर्थ ईस्ट के पशु तस्कर डॉन अकबर बंजारा की 22 बीघा जमीन कुर्क की है। इसकी कीमत करीब 2 करोड़ 18 लाख रुपए बताई जा रही है।

डीएम मेरठ ने 24 दिसंरब को नॉर्थ ईस्ट के पशु तस्कर डॉन अकबर बंजारा की मंदवाड़ी गांव में स्थित 22 बीघा जमीन को कुर्क करने के आदेश दिए थे। इसी क्रम में मंगलवार को सीओ मवाना आशीष शर्मा और बहसूमा थाना प्रभारी अवनीस शर्मा के नेतृत्व में पुलिस बल ने फलावदा के मंदवाड़ी रोड स्थित समीम बंजारा की 21 बीघा जमीन को कुर्क कर लिया है। इस दौरान मुनादी भी कराई गई। कुर्क की गई जमीन की कीमत करीब ₹2 करोड़ 18 लाख बताई जा रही है। समीम बंजारा की कृषि भूमि पर पुलिस ने लगाए गए बोर्ड पर डीएम का आदेश भी लिखवा दिया है।
गौरतलब है कि पुलिस अब तक 35 करोड़ रुपए की संपत्ति कुर्क कर चुकी है। असम में डॉन अकबर के मुठभेड़ में मारे जाने बाद उसका भाई शमीम गैंग संभाल रहा है। भाई शमीम बंजारा अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। गौ तस्करी करके अकबर बंजारा ने अरबों रुपए की संपत्ति अर्जित कर ली है। असम में अकबर बंजारा और इसका भाई सलमान बंजारा मुठभेड़ में ढेर हो गए थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


