मेरठ : भाजयुमो नेता की मौत, घर में मिला गोली लगा शव

कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र में भाजयुमो नेता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनी फैल गई। उनका गोली लगा शव घर में बेड पर पड़ा मिला। मौके पर पहुंची...

offline
मेरठ : भाजयुमो नेता की मौत, घर में मिला गोली लगा शव
Newswrap हिन्दुस्तान टीम , मेरठ
Sat, 10 Jun 2023 11:30 AM

मेरठ। कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र में भाजयुमो नेता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनी फैल गई। उनका गोली लगा शव घर में बेड पर पड़ा मिला। मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने जांच की और शव को मोर्चरी भिजवा दिया। बताया जाता है कि देर रात भाजयुमो नेता का पत्नी से विवाद हुआ था। मौके से तमंचा भी बरामद हुआ है।

गोविंदपुरी में भाजयुमो नेता निशांक गर्ग परिवार के साथ रह रहे थे। परिवार में पत्नी के अलावा उनके दो बच्चे हैं। वर्तमान में वह भाजयुमो क्षेत्रीय कार्यकारिणी में मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी भी संभाल रहे थे। शनिवार सुबह उनका गोली लगा शव घर में बेड पर मिला, जिससे सनसनी फैल गई। सूचना पाकर सीओ दौराला अभिषेक पटेल मौके पर पहुंचे और जानकारी ली। फोरेंसिक टीम को भी बुला लिया गया। इसके बाद शव को मोर्चरी भिजवा दिया गया। सूचना मिलते ही भाजपा नेताओं का तांता लग गया। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। सीओ अभिषेक पटेल ने बताया कि पूछताछ में देर रात पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद की बात सामने आई है। निशांक नशे में धुत थे। करीब तीन बजे पत्नी सोनी अपने दोनों बच्चों को लेकर पास ही मोहल्ले अशोकपुरी स्थित अपने मायके चली गई और बाहर से ताला लगा दिया। सुबह साढ़े छह बजे वह घर पहुंची तो पति का बिस्तर पर लहूलुहान शव देख चीख निकल गई। इसके बाद भीड़ जुटती चली गई। उन्होंने बताया कि अलमारी से तमंचा बरामद हुआ है। सीने में बाएं ओर गोली लगने का निशान है। फिलहाल पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है। सोनी से भी गहनता से पूछताछ चल रही है। सीसीटीवी कैमरों में करीब तीन बजे सोनी दोनों बच्चों के साथ जाती दिख रही है और फिर लौटकर छह बजे आती है।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हमें फॉलो करें
ऐप पर पढ़ें

उत्तर प्रदेश की अगली ख़बर पढ़ें
Meerut News Meerut Latest News Uttar Pradesh News Uttar Pradesh Latest News
होमफोटोवीडियोफटाफट खबरेंएजुकेशनट्रेंडिंग ख़बरें