महावीर जयंती पर मेरठ में मांस-मछली की दुकानें रहेंगी बंद

हिन्दुस्तान, मेरठ
Follow us on Google News
share

-नगर निगम का आदेश जारी मेरठ, मुख्य संवाददाता श्री महावीर जयंती के पावन पर्व के

महावीर जयंती पर मेरठ में मांस-मछली की दुकानें रहेंगी बंद

श्री महावीर जयंती के पावन पर्व के अवसर पर मेरठ नगर निगम ने शहर में मांस और मछली की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का निर्देश जारी किया है। नगर स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा जारी किए गए आधिकारिक आदेश के अनुसार, 30 मार्च 2026 (सोमवार) को शहर की सभी पशुवधशालाएं और मांस-मछली की दुकानें अनिवार्य रूप से बंद रहेंगी।श्री दिगम्बर जैन पंचायती मन्दिर (तीरगरान) की प्रबन्धकारिणी कमेटी के अध्यक्ष सुरेश जैन ऋतुराज द्वारा दिए गए पत्र के आधार पर यह निर्णय लिया गया है। नगर स्वास्थ्य अधिकारी ने समस्त सफाई एवं खाद्य निरीक्षकों को कड़े निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने वार्ड और क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली सभी मांस-मछली की दुकानों और बूचड़खानों को बंद कराना सुनिश्चित करें।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि कोई दुकान खुली पाई जाती है, तो उसके विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जा सकती है।

Rakesh Priyadarshi

लेखक के बारे में

Rakesh Priyadarshi

शॉर्ट बायो :

राकेश प्रियदर्शी पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में हिन्दुस्तान में सेना और कैंट बोर्ड बीट को देख रहे हैं।


परिचय एवं अनुभव

राकेश प्रियदर्शी मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं जिन्हें पत्रकारिता में 25 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में पश्चिम उत्तर प्रदेश, मेरठ में सेना और कैंट बोर्ड टीम की लीड करते हैं। 2008 से इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने डिजिटल एवं प्रिंट मीडिया में कंटेंट के बदलते ट्रेंड्स और पाठकों की रुचि पर मजबूत पकड़ बनाई है।


कॅरियर का सफर

राकेश प्रियदर्शी ने अपने कॅरियर की शुरुआत 2000 में हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख अखबार से की जहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2007 से 2008 तक दैनिक जागरण में डिजिटल के साथ काम किया। 2008 से हिन्दुस्तान में शुरुआत की। यहां उन्होंने सेना, कैंट बोर्ड की खबरों की विशेष कवरेज की।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

बीए (आनर्स) और मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा होने के साथ पत्रकारिता का अनूठा संयोजन मिला। लगातार सेना, कैंट बोर्ड और राजनीति, प्रशासनिक खबरों को कवर कर रहे हैं। राजनीति, प्रशासन, सेना और कैंट बोर्ड बीट पर अच्छी पकड़ है।


विजन

सेना और कैंट बोर्ड के विषयों पर गहरी समझ है। उनका मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता है। इस लक्ष्य के साथ ही पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

मेरठ समेत वेस्ट यूपी की राजनीति पर अच्छी समझ
प्रशासनिक गतिविधियों पर अच्छी पकड़
सेना और कैंट बोर्ड की गतिविधियों की एक्सप्लेनर रिपोर्टिंग।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।