हस्तिनापुर रोड पर अवैध निर्माण पर एमडीए की सील, पर लेंटर की तैयारी

Dec 07, 2025 02:06 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मेरठ
share Share
Follow Us on

Meerut News - मवाना क्षेत्र के हस्तिनापुर रोड पर अवैध निर्माण पर मेरठ विकास प्राधिकरण ने कार्रवाई की। निर्माणाधीन भवन को सील किया गया, लेकिन भूखंड स्वामी ने शटरिंग लगाकर लेंटर डालने की तैयारी की। मवाना पुलिस ने भूखंड स्वामी को समझाते हुए निर्माण कार्य रोकने का आदेश दिया। अवैध निर्माण के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।

हस्तिनापुर रोड पर अवैध निर्माण पर एमडीए की सील, पर लेंटर की तैयारी

मवाना, संवाददाता। मवाना क्षेत्र के हस्तिनापुर रोड पर चल रहे अवैध निर्माण पर मेरठ विकास प्राधिकरण (मेडा) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए निर्माणाधीन भवन को सील कर दिया। इसके बावजूद भूखंड स्वामी ने मनमानी करते हुए लेंटर डालने की पूरी तैयारियां कर शटरिंग लगा दी। सूचना पर पहुंची मवाना पुलिस ने भूखंड स्वामी को हड़काया और तत्काल निर्माण कार्य को रुकवाया। मेडा के सक्षम अधिकारी व जोनल अधिकारी निकिता सिंह ने हस्तिनापुर रोड स्थित भूखंड स्वामी जाहिद द्वारा अवैध रूप से कराये जा रहे निर्माण कार्य पर कारण बताओ नोटिस एवं कार्य रोकने को नोटिस 13 अक्तूबर को जारी किया था लेकिन चोरी छिपे निर्माण कार्य चलता रहा।

इस कारण इस निर्माण कार्य पर 15 नवम्बर 25 को सील लगा दी गई है। इस नोटिस की प्रतिलिपि एसएसपी और संबंधित थाना प्रभारी को भी भेजी गई। यह सब कार्रवाई के बावजूद भूखंड स्वामी जाहिद ने निर्माण कार्य बंद नहीं किया, उलटे कई दिनों से शटरिंग का कार्य पूरा कर लेंटर डालने की तैयारी कर ली गई। बिना अनुमति नहीं होने दिया जाएगा निर्माण पुलिस उप निरीक्षक पवन कुमार ने भूखंड स्वामी को समझाते हुए कहा कि जब तक मेडा से नियमानुसार निर्माण की अनुमति नहीं ली जाती, तब तक किसी भी प्रकार का कार्य नहीं होगा। उधर, जोनल अधिकारी निकिता सिंह ने बताया कि अवैध निर्माण पर सील लगी होने के बावजूद निर्माण कार्य करना गलत है। इस मामले में मवाना पुलिस की कार्रवाई की रिपोर्ट मिलने पर भूखंड स्वमी के खिलाफ सख्त कदम उठाया जाएगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;