गृहकर वसूली में लापरवाह अधिकारियों पर गिरेगी गाज
नगर निगम में गृहकर वसूली की धीमी गति और अधिकारियों की लापरवाही से मेयर हरिकांत अहलूवालिया नाराज हैं। उन्होंने प्रमुख सचिव को पत्र लिखकर कठोर कार्रवाई की मांग की है। समीक्षा बैठक में यह बात सामने आई कि फरवरी माह की वसूली पिछले वर्ष से भी कम रही है। निगम ने विभिन्न वार्डों में विशेष अभियान शुरू किया है।

नगर निगम में गृहकर वसूली की कछुआ चाल और अधिकारियों की कार्यशैली से नाराज होकर मेयर हरिकांत अहलूवालिया ने कड़ा रुख अपनाया है। सूरजकुण्ड स्थित कैंप कार्यालय पर हुई समीक्षा बैठक के बाद मेयर ने प्रमुख सचिव, नगर विकास विभाग को पत्र लिखकर लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ कठोर विभागीय कार्रवाई की मांग की है। मेयर ने कहा कि समीक्षा बैठक के दौरान यह तथ्य सामने आया कि फरवरी माह की गृहकर वसूली पिछले वर्ष की तुलना में भी कम रही है। मेयर ने इस पर गहरा रोष व्यक्त करते हुए कहा कि बार-बार निर्देश देने के बावजूद अधिकारी प्रभावी कदम नहीं उठा रहे हैं।
गृहकर मित्रों का ‘गलत’ इस्तेमालमेयर ने प्रमुख सचिव को बताया कि सदन ने कर्मचारियों की कमी को देखते हुए 90 गृहकर मित्रों की तैनाती का प्रस्ताव पारित किया था, जिन्हें आउटसोर्स के माध्यम से नियुक्त भी कर दिया गया। लेकिन निगम अधिकारी अपने व्यक्तिगत स्वार्थ के चलते इन गृहकर मित्रों से केवल बिल वितरण का काम ले रहे हैं। नियमतः उन्हें स्वकर प्रपत्र भरवाने और वसूली में निरीक्षकों की मदद करनी थी, जो नहीं हो पा रहा है।विकास के फंड पर असर नहीं पड़ने देंगेअधिकारियों की लापरवाही के कारण जनता के विकास के लिए आने वाले फंड पर असर नहीं पड़ने दिया जाएगा। जो अधिकारी काम में रुचि नहीं ले रहे, उन्हें जवाबदेह ठहराया जाएगा-हरिकांत अहलूवालिया, मेयर।-------------------------निगम ने शहर के विभिन्न वार्डों में विशेष अभियान शुरू कियानगर निगम ने गृहकर वसूली बढ़ाने के लिए शहर के विभिन्न वार्डों में विशेष अभियान शुरू कर दिया है। इसके तहत कर निर्धारण अधिकारियों और राजस्व अधिकारियों को निर्धारित लक्ष्य देकर वसूली तेज करने के निर्देश दिए गए हैं। मुख्य कर निर्धारण अधिकारी शिव कुमार गौतम ने बताया कि लोगों पर लंबे समय से गृहकर बकाया है, जिससे निगम की आय प्रभावित हो रही है। इसे देखते हुए प्रत्येक कर निर्धारण अधिकारी और राजस्व अधिकारी को वार्ड वार लक्ष्य तय कर दिया है।गृहकर समाधान शिविर में उमड़ी भीड़, ठीक कराए बिलगृहकर बिल निस्तारण के लिए शुक्रवार को नगर निगम के कंकरखेड़ा और शास्त्रीनगर जोन कार्यालय में गृहकर समाधान शिविर लगाया गया। जिसमें बड़ी संख्या में लोग अपने बढ़े हुए गृहकर बिलों को ठीक कराने के लिए पहुंचे।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


