सफाई का बेड़ा गर्क, आ रही स्वच्छता सर्वेक्षण की टीम
नगर निगम में स्वच्छता सर्वेक्षण की तैयारियों को लेकर हलचल तेज हो गई है। मेयर हरिकांत अहलूवालिया ने सफाई व्यवस्था पर नाराजगी जताई और अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं। उन्होंने चेतावनी दी है कि लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और कार्रवाई की जाएगी। स्वच्छता सर्वेक्षण 30 अप्रैल के बाद शुरू होगा।

नगर निगम में आगामी स्वच्छता सर्वेक्षण को लेकर हलचल तेज हो गई है। मेयर ने निरीक्षण के दौरान बिगड़ती सफाई व्यवस्था पर नाराजगी जताई और अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि अब स्वच्छता सर्वेक्षण की टीम आने वाली है। ऐसे में लापरवाही नहीं होनी चाहिए। मेरठ शहर में सफाई व्यवस्था की हालत देख मेयर हरिकांत अहलूवालिया, नगर आयुक्त सौरभ गंगवार लगातार नाराजगी जता रहे हैं। अब 30 अप्रैल के बाद आगामी स्वच्छता सर्वेक्षण की टीम शहर का दौरा करने वाली है, लेकिन धरातल पर नगर निगम की तैयारियां और सफाई के इंतजामों की स्थिति बदहाल नजर आ रही है।
मेयर ने भी कहा कि शहर को स्वच्छता की रैंकिंग में ऊपर लाने की जिम्मेदारी नगर निगम की टीम पर है। लापरवाही ठीक नहीं है। उधर, शहर के विभिन्न वार्डो के निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने सफाई की व्यवस्था पर गहरा असंतोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारी से लेकर उच्च अधिकारियों तक में अनुशासन की कमी दिख रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि स्वच्छता सर्वेक्षण की टीम के आने से पहले शहर की सूरत नहीं बदली, तो लापरवाह अधिकारियों और कर्मचारियों पर कड़ी दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


