Hindi NewsUttar-pradesh NewsMeerut NewsMawana Sugar Mill Pays 26 13 Crore to Farmers for Sugarcane Purchase
मवाना मिल ने किसानों के बैंक खातों में 26.13 करोड़ रुपये भेजे

मवाना मिल ने किसानों के बैंक खातों में 26.13 करोड़ रुपये भेजे

संक्षेप:

Meerut News - मवाना चीनी मिल ने पेराई सत्र 2025-2026 में 8 से 13 जनवरी तक खरीदे गये गन्ने का 26.13 करोड़ रुपये किसानों के बैंक खातों में भेजा है। मिल ने अब तक कुल 337.62 करोड़ रुपये का गन्ना मूल्य भुगतान किया है। किसानों को गन्ने की कटाई और आपूर्ति के लिए निर्देश दिए गए हैं।

Jan 23, 2026 02:37 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मेरठ
share Share
Follow Us on

मवाना। मवाना चीनी मिल ने पेराई सत्र 2025-2026 का आठ जनवरी से लेकर 13 जनवरी तक खरीदे गये गन्ने का 26.13 करोड़ रुपये का भुगतान किसानों के बैंक खातों में भेज दिया है। मवाना मिल ने इस पेराई सत्र में 13 जनवरी तक का भुगतान करने में अग्रणी रही है। अब किसानों का केवल आठ दिनों का गन्ना मूल्य मिल पर बाकी रह गया है। मवाना चीनी मिल ने कुल गन्ना खरीद का 337.62 करोड़ रुपये का गन्ना मूल्य भुगतान कर दिया है। मिल प्रबंधन ने पेराई सत्र 2025-26 का गन्ना मूल्य भुगतान करने की एडवाइज संबंधित गन्ना समितियों को भेज दी है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

मवाना चीनी मिल इस वर्ष 21 जनवरी 2026 तक 21 जनवरी तक कुल 94.43 लाख कुंतल गन्ने की पेराई की है। यह जानकारी देते हुए मवाना चीनी मिल के वरिष्ठ महाप्रबंधक (गन्ना एवं प्रशासन) प्रमोद बालियान ने किसानों से आग्रह किया है कि एसएमएस मिलने पर गन्ने की कटाई करें एवं चीनी मिल को साफ ताजा, जड़ पत्ती अगोंला व हरा जूना रहित गन्ने की आपूर्ति करें। खेत में खड़े गन्ने को नहीं डूडे तथा गन्ना निर्धारित हाड़े पर ही चीनी मिल को आपूर्ति करें। कहा कि किसान क्रय केन्द्रों पर एडवांस गन्ना न डालें। एडवांस गन्ने की मिल की कोई जिम्मेदारी नहीं होगी।