मवाना मिल ने किया पेराई सत्र का सम्पूर्ण गन्ना भुगतान
Meerut News - मवाना चीनी मिल ने चार से सात अप्रैल के बीच खरीदे गए गन्ने का मूल्य 7.40 करोड़ रुपये सहकारी गन्ना समितियों को भेज दिया है। पेराई सत्र 2025-26 में कुल 170.70 लाख कुंतल गन्ने की पेराई हुई, जिसमें औसत चीनी रिकवरी 10.11 प्रतिशत रही। कुल 671.50 करोड़ रुपये का गन्ना मूल्य किसानों के खातों में भेजा गया।

मवाना चीनी मिल ने बुधवार को चार अप्रैल से सात अप्रैल तक खरीदे गये गन्ने का मूल्य 7.40 करोड रुपये अुधवार को सम्बन्धित सहकारी गन्ना समितियों को भेज दिया है। मवाना चीनी मिल 2025-26 का पेराई सत्र 31 अक्टूबर को प्रारम्भ हुआ था और सात अप्रैल 2026 को समाप्त हुआ है। मवाना चीनी मिल द्वारा पेराई सत्र 2025-26 में कुल 170.70 लाख कुंतल गन्ने की पेराई की थी एव चीनी मिल की औसत चीनी रिकवरी 10.11 प्रतिशत रही। चीनी मिल द्वारा पेराई सत्र 2025-26 में कुल 671.50 करोड़ रुपये का गन्ना मूल्य सीधे कृषकों के बैंक खातों में भेज दिया है।
यह जानकारी चीनी मिल के वरिष्ठ महाप्रबन्धक (गन्ना एवं प्रशासन) प्रमोद बालियान एवं उप महाप्रबन्धक (गन्ना) हरीओम शर्मा ने दी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


