Meerut News: खेल प्रतिभाओं को मिलेगा नया मंच, मवाना स्पोर्ट्स क्लब का गठन

हिन्दुस्तान, मेरठ
Follow us on Google News
share

Meerut News: मवाना क्षेत्र में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए शनिवार को मवाना स्पोर्ट्स क्लब की स्थापना की गई। वरिष्ठ अधिवक्ता कुमार पंकज नागर ने बैठक में क्लब के उद्देश्य की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि क्लब खिलाड़ियों को उचित मंच प्रदान करेगा और क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को पहचान दिलाने का प्रयास करेगा।

खेल प्रतिभाओं को मिलेगा नया मंच, मवाना स्पोर्ट्स क्लब का गठन
खेल प्रतिभाओं को मिलेगा नया मंच, मवाना स्पोर्ट्स क्लब का गठन

Meerut News: मवाना क्षेत्र में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने और खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में शनिवार को एक महत्वपूर्ण पहल की गई। नगर के सिल्वर स्पून रेस्टोरेंट में आयोजित बैठक में वरिष्ठ अधिवक्ता कुमार पंकज नागर ने मवाना स्पोर्ट्स क्लब के गठन की घोषणा की। उन्होंने कहा कि क्लब का उद्देश्य क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को उचित मंच उपलब्ध कराना, विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन करना तथा खिलाड़ियों को नई पहचान दिलाना है। बैठक के दौरान हाल ही में संपन्न एमपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट की विजेता मवाना टाइटन टीम को ट्रॉफी एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। अतिथियों ने खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

साथ ही कहा कि खेल युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना विकसित करने का सशक्त माध्यम हैं।कुमार पंकज नागर ने कहा कि मवाना स्पोर्ट्स क्लब के माध्यम से क्षेत्र के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे, जिससे वे जिला, प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकें।बैठक में जसकरण जस्सी, मनीष कुमार एडवोकेट, बीपी सिराना एडवोकेट, इरफान एडवोकेट, आमिर एडवोकेट, पंकज मेहरा, अभिषेक धामा एडवोकेट, मनीष एडवोकेट आदि रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।