Meerut News: तेज हवा और बारिश से पांच घंटे ठप रही बिजली, धान की फसल गिरी
Meerut News: मवाना नगर और ग्रामीण क्षेत्र में तेज हवा के साथ हुई बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ। बिजलीघर की लाइनों पर पेड़ों की टहनियां गिरने और फाल्ट आने से नगर की बिजली आपूर्ति सुबह 9:45 बजे से दोपहर 2:35 बजे तक बाधित रही। ग्रामीण इलाकों में खेतों में खड़ी पकी धान की फसल गिर गई। किसानों को उत्पादन और कटाई प्रभावित होने की चिंता है। बारिश के बाद ठंड भी महसूस हुई।

मवाना में बिजली आपूर्ति बाधित
Meerut News: मवाना नगर और ग्रामीण क्षेत्र में तेज हवा के साथ हुई बारिश से जनजीवन प्रभावित रहा। मौसम खराब होने के कारण मवाना नगर की बिजली आपूर्ति पांच घंटे से अधिक समय तक ठप रही। वहीं, बारिश और तेज हवा से खेतों में खड़ी धान की पकी फसल गिर गई। इससे किसानों को उत्पादन प्रभावित होने की चिंता सताने लगी है। तेज हवा और बारिश के चलते मौसम में भी बदलाव महसूस किया गया। बारिश के बाद लोगों को ठंड का एहसास होने लगा। गुरुवार को सुबह करीब सुबह 9:45 बजे तेज हवा के साथ हुई बारिश के दौरान हस्तिनापुर रोड स्थित 33/11 केवी बिजलीघर की लाइन पर पेड़ों की टहनियां टूटकर गिर गईं। वहीं, मेरठ रोड स्थित 33/11 केवी बिजलीघर की लाइन में भी फाल्ट आ गया। इसके चलते पूरे मवाना नगर की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। सुबह 9:45 बजे बंद हुई बिजली दोपहर 2:35 बजे बहाल हो सकी। करीब पांच घंटे तक बिजली गुल रहने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बिजली कर्मियों ने बारिश के दौरान लाइन पर गिरी पेड़ की टहनियों को हटाने का काम शुरू किया। अवर अभियंता सुशील कुमार ने बताया कि तेज हवा के कारण बिजली आपूर्ति बंद की गई, बाद में फाल्ट होने के कारण बिजली आपूर्ति प्रभावित रही।
बारिश से धान की फसल गिरी
बारिश और हवा से गिरी धान की फसल
तेज हवा और बारिश का असर ग्रामीण क्षेत्र में खेतों में खड़ी धान की फसल पर भी पड़ा है। क्षेत्र में धान की खेती कम रकबे में की गई है। किसानों के अनुसार, करीब 70 प्रतिशत किसान धान की कटाई कर चुके हैं, जबकि 30 प्रतिशत किसानों की फसल अभी खेतों में खड़ी है। फसल पककर तैयार होने के कारण तेज हवा और बारिश से धान की फसल जमीन पर गिर गई। ऐसे में धान के उत्पादन पर असर पड़ने की आशंका है। किसानों को चिंता है कि फसल गिरने से कटाई में भी परेशानी हो सकती है।

