
तीन दुकानों में हुई चोरी का खुलासा, दो शातिर चोर गिरफ्तार
Meerut News - मवाना पुलिस ने सुभाष बुक डिपो और अन्य दुकानों में हुई चोरी का खुलासा किया है। पुलिस ने लावड़ के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनके पास चोरी के सिक्के, तमंचा, चाकू और चोरी में इस्तेमाल की गई बाइक बरामद की गई। इन चोरी की घटनाओं की साजिश शाहरुख ने रची थी, जो अभी फरार है।
मवाना। मेरठ रोड स्थित सुभाष चौक के पास सुभाष बुक डिपो समेत तीन दुकानों में हुई चोरी की घटनाओं का मवाना पुलिस ने सफल अनावरण कर दिया है। पुलिस ने लावड़ निवासी दो आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से चोरी के सिक्के, एक तमंचा, एक चाकू तथा चोरी में प्रयुक्त बाइक बरामद की है। पुलिस के अनुसार इन चोरी की वारदातों की साजिश शाहरुख द्वारा रची गई थी, जो फिलहाल पुलिस की पकड़ से बाहर है। पुलिस के अनुसार करीब 12 दिन पूर्व मवाना नगर में सुभाष बुक डिपो, जैन मिष्ठान भंडार तथा अग्रवाल साइकिल स्टोर में रात्रि के समय चोरों ने गल्ले से हजारों रुपये की नकदी चोरी कर ली थी।

लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से व्यापारियों में पुलिस के प्रति रोष व्याप्त था और शीघ्र खुलासे की मांग की जा रही थी। सोमवार को मवाना बस स्टैंड चौकी प्रभारी मनोज शर्मा ने बताया कि थाना प्रभारी के निर्देश पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए लावड़ निवासी सलमान और रिजवान को गिरफ्तार किया। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने बताया कि एक माह पूर्व मेरठ रोड स्थित श्री हार्डवेयर की दुकान में हुई बड़ी चोरी की साजिश भी शाहरुख ने ही रची थी। शाहरुख के कहने पर ही सलमान और रिजवान ने मवाना के अलावा कस्बा बहसूमा तथा दौराला क्षेत्र में भी चोरी की वारदातों को अंजाम दिया।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




