मवाना बार एसोसिशन के सदस्यों ने ली शपथ

Newswrap हिन्दुस्तान, मेरठ
share

Meerut News - मवाना सिविल बार एसोसिएशन का शपथ ग्रहण समारोह बुधवार को हुआ, जिसमें पंकज नागर को अध्यक्ष पद की शपथ दिलाई गई। उप निबंधक सुरेश चंद मौर्य ने उन्हें पद की शपथ दिलाई। नायब तहसीलदार सचिन चौधरी ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। पंकज नागर ने अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा का संकल्प लिया।

मवाना बार एसोसिशन के सदस्यों ने ली शपथ

तहसील मवाना बार एसोसिएशन के सभागार में बुधवार को मवाना सिविल बार एसोसिएशन का शपथ ग्रहण समारोह मनाया गया। समारोह में अधिवक्ता पंकज नागर एडवोकेट को सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पद की शपथ दिलाई गई। उप निबंधक सुरेश चंद मौर्य ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। कार्यक्रम का संचालन महम पाल सिंह एडवोकेट ने प्रभावशाली ढंग से किया, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता नायब तहसीलदार सचिन चौधरी ने की। उन्होंने कहा कि बार एसोसिएशन अधिवक्ताओं की एकता और न्याय व्यवस्था की मजबूती का महत्वपूर्ण मंच है। उन्होंने उम्मीद जताई कि कुमार पंकज नागर अपने कार्यकाल में अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा करते हुए बार को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।नव

निर्वाचित अध्यक्ष पंकज नागर एडवोकेट ने सभी अधिवक्ताओं और पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह बार के प्रत्येक सदस्य के सम्मान और हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देंगे। अधिवक्ताओं की समस्याओं के समाधान तथा बार और न्यायालय के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के लिए पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करेंगे। कार्यक्रम में मवाना बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजीव कंसल, वरिष्ठ अधिवक्ता नरेंद्र रस्तोगी, जगबीर बैंसला, जसवीर सिंह, अशोक राजवंशी, प्रवीण कुमार दुबलिश, राजसिंह, हेमंत गुप्ता, प्रवीण कुमार दुबलिश, आशीष गुप्ता, चौधरी जसबीर सिंह, जगबीर सिंह बैंसला आदि रहे।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।