Mawana Celebrates Maharshi Valmiki Jayanti with Yajna and Ramayana Recitation मवाना में वाल्मीकि जयंती पर रामायण व सुंदरकांड पाठ , Meerut Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMeerut NewsMawana Celebrates Maharshi Valmiki Jayanti with Yajna and Ramayana Recitation

मवाना में वाल्मीकि जयंती पर रामायण व सुंदरकांड पाठ

Meerut News - मवाना में महर्षि वाल्मीकि जयंती पर यज्ञ एवं हवन पूजा का आयोजन किया गया। नगर पालिका परिषद् ने आठ घंटे का रामायण और सुंदरकांड पाठ कराया। इस अवसर पर पालिका अध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी ने सफाई मित्रों को...

Newswrap हिन्दुस्तान, मेरठWed, 8 Oct 2025 04:52 AM
share Share
Follow Us on
मवाना में वाल्मीकि जयंती पर रामायण व सुंदरकांड पाठ

मवाना। महर्षि वाल्मीकि मंदिर एवं ट्रस्ट मिल रोड मवाना में मंगलवार को यज्ञ एवं हवन पूजा पाठ हुआ। महर्षि वाल्मीकि जयंती पर नगर पालिका परिषद् मवाना ने महर्षि वाल्मीकि मंदिर में आठ घंटे का रामायण व सुंदरकांड पाठ कराया। रामायण पाठ का शुभारंभ पालिका अध्यक्ष अखिल कुमार कौशिक और अधिशासी अधिकारी राजीव कुमार ने पालिका कर्मचारियों के साथ संयुक्त रूप से किया। मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री प्रभुदयाल ने प्रतिभाग किया। अध्यक्ष अखिल कुमार कौशिक व अधिशासी अधिकारी राजीव कुमार ने पालिका की महिला सफाई मित्रों को शॉल भेंट कर सम्मानित किया। इस मौके पर भगवान महर्षि वाल्मीकि की मूर्ति पर माल्यार्पण कर नमन किया।

पालिका अध्यक्ष व अधिशासी अधिकारी ने पालिका कर्मचारियों के साथ शाम छह बजे रामायण व सुंदरकांड पाठ कराया। वहां पर पालिका के सफाई एवं खाद्य निरीक्षक राकेश कुमार, अवर अभियन्ता (जल) अमित श्रीवास्तव, लिपिक लाखन सिंह, चन्द्रशेखर आजाद, प्रेम टांक, सुरेन्द्र मेहरा, सलेक चन्द, सुनील, राजा बहनवाल, विपिन सूद, सुधीर सूद, सुरेन्द्र सूद, देवेन्द्र सूद, राकेश गहलौत, राकेश सूद, मुकेश सूद, छोटू बहनवाल, गब्बर, दीपक, चौधरी नरेशपाल, दीपक शर्मा, राहुल सैन, धनेन्द्र कुमार सूद व पालिका के कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।