Hindi NewsUttar-pradesh NewsMeerut NewsMauritius Tourist Sukur Suraj Dies in Meerut Hospital During Treatment
भारत भ्रमण पर निकले मॉरीशस के पर्यटक की मेरठ में मौत

भारत भ्रमण पर निकले मॉरीशस के पर्यटक की मेरठ में मौत

संक्षेप:

Meerut News - मॉरीशस के निवासी 53 वर्षीय सुकुर सूरज की मेरठ के अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। वह अपने भाई के साथ भारत भ्रमण पर थे और उनकी तबियत खराब चल रही थी। अस्पताल में लाने पर उन्हें मृत घोषित कर दिया...

Tue, 19 Aug 2025 04:14 AMNewswrap हिन्दुस्तान, मेरठ
share Share
Follow Us on

मॉरीशस निवासी 53 वर्षीय सुकुर सूरज की सोमवार को मेरठ के पल्लवपुरम में अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। वह बीमार चल रहे थे। परिजनों ने बताया कि सुकुर सूरज अपने भाई रितेश के साथ भारत भ्रमण पर आए थे। दोनों टूरिस्ट वीजा पर यहां पहुंचे थे। रितेश ने बताया कि भाई की तबीयत काफी समय से खराब चल रही थी और मेरठ में उनका इलाज चल रहा था। सोमवार को अचानक उनका स्वास्थ्य बिगड़ गया। परिजन उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कराईं। अस्पताल प्रबंधन ने भी मौत की जानकारी लिखित में पुलिस को दी है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

परिजन शव को स्वदेश ले जाने की तैयारी में हैं। परिजनों के अनुसार सूरज का परिवार लगभग 50 वर्ष पूर्व ईस्ट अफ्रीका में व्यापार के चलते बस गया था। बाद में वह मॉरीशस चले गए। सुकुर सूरज का परिवार टेक्सटाइल के व्यापार से जुड़ा हुआ है। इससे पहले वह लगभग 10 वर्ष पूर्व भारत भ्रमण पर आए थे। रितेश ने बताया कि सुकुर सूरज को इससे पहले बागपत के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।