
मां भद्रकाली मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
Meerut News - ग्राम अकबरपुर इच्छाबाद स्थित सिद्धपीठ मां भद्रकाली मंदिर पर माघ महीने के दूसरे सोमवार को मेला आयोजित किया गया। श्रद्धालुओं ने माता रानी के दर्शन किए और अपनी मनोकामनाएं मांगी। ठंडी हवाओं और कोहरे के बावजूद भक्तों की आस्था में कमी नहीं आई। मंदिर परिसर में हवन और भंडारे का आयोजन भी किया गया।
हस्तिनापुर। ग्राम अकबरपुर इच्छाबाद स्थित सिद्धपीठ मां भद्रकाली मंदिर पर माघ मास के दूसरे सोमवार को मेला आयोजित किया गया। इसमें श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पडा। उन्होंने माता रानी के दर्शन कर मनोकामना मांगी। मां भद्रकाली मंदिर के महंत प्रणपुरी महाराज ने सोमवार को प्रात:काल में मंदिर के कपाट खोले। आचार्य हरिओम शर्मा ने पूजा अर्चना कर मेले का शुभारंभ किया। इसके बाद श्रद्धालुओं ने मां भद्रकाली के दर्शन कर पूजा पाठ की। कोहरा और ठंडी हवाएं चलने के बावजूद भी श्रद्धालुओं की आस्था नहीं डिगी। उन्होंने पूजा अर्चना कर परिवार की सुख-शांति की कामना की। श्रद्धालुओं ने कहा कि मां के दरबार में जो भी मनोकामना मांगी जाती है‚ उसकी सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।
मां भद्रकाली मंदिर परिसर में हवन, भंडारे का आयोजन किया गया। मां भद्रकाली सेवा समिति अध्यक्ष महकार सिंह ने बताया कि मां भद्रकाली पांडवों की कुलदेवी बताई जाती हैं। पौराणिक समय में पांडव इसी स्थान पर मां भद्रकाली की पूजा पाठ करने के लिए आया करते थे। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल मौजूद रहा। इस मौके पर राजेंद्र कुमार, अमित कुमार‚, बीर सिंह, गजेंद्र मावी‚, ऋषिपाल, राजबीर, मनोज, प्रद्युमन शर्मा, आलोक अग्रवाल, अशोक शर्मा आदि रहे। वहीं, थाना प्रभारी शशांक द्विवेदी ने बताया कि मेले में श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया था।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




