मेरठ : दुकान में लगी भीषण आग, 20 लाख का नुकसान

Newswrap हिन्दुस्तान, मेरठ
share

Meerut News - मेरठ में किला रोड स्थित 99 स्टोर में रविवार देर रात भीषण आग लगने से 20 लाख रुपये का सामान जल गया। आग ने आसपास के दो मकानों को भी प्रभावित किया। दमकल विभाग ने तीन घंटे में आग पर काबू पाया। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया गया है।

मेरठ : दुकान में लगी भीषण आग, 20 लाख का नुकसान

मेरठ में किला रोड स्थित 99 स्टोर में रविवार देर रात भीषण आग लगने से करीब 20 लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया। आग इतनी विकराल थी कि इसकी लपटों ने आसपास के दो मकानों को भी चपेट में ले लिया, जिससे उनकी दीवारों में दरारें आ गईं। मकान का लगे सीसीटीवी कैमरे भी जलकर राख हो गए। जानकारी के मुताबिक शामली निवासी बासित अली ने यह स्टोर करीब छह महीने पहले ही खाली प्लॉट पर बनाकर शुरू किया गया था। आग लगने के दौरान दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे भी जलकर नष्ट हो गए। सूचना मिलते ही दमकल विभाग मौके पर पहुंचा और करीब पांच फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने लगभग तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। उधर, अग्निशमन अधिकारी कृपाल सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है, हालांकि दमकल विभाग मामले की जांच में जुटा है।

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।