जलालपुर जोरा में पांच झोपड़ियों में लगी आग

Feb 27, 2026 02:19 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मेरठ
share

Meerut News - हस्तिनापुर के जलालपुर गांव में एक झोपड़ी में आग लग गई, जो तेज हवा के कारण तेजी से बढ़ गई। आग ने चार अन्य झोपड़ियों को भी अपनी चपेट में ले लिया। इस घटना में घर का सामान, अनाज, और बच्चों की किताबें जलकर राख हो गईं। गनीमत रही कि कोई घायल नहीं हुआ।

जलालपुर जोरा में पांच झोपड़ियों में लगी आग

हस्तिनापुर। क्षेत्र के जलालपुर गांव में अचानक एक झोपड़ी में आग लग गई। तेज हवा के चलते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया तथा अन्य चार झोपड़ियों को भी अपनी चपेट में ले लिया। बुधवार दोपहर बाद जलालपुर गांव में अचानक गीताराम की झोपड़ी में आग लग गई। जिससे झोपड़ी में रखा घर का सामान अनाज व टंकी, चारा मशीन, बर्तन व अन्य कागजात आधार कार्ड तथा बच्चों की किताबें जलकर राख हो गई। तेज हवा के चलते आग ने कुछ ही देर में पास में रामबीर व सतेंद्र की झोपड़ियों को चपेट में ले लिया और कुछ ही देर में झोपड़ियां जलकर राख हो गयी।

गनीमत रही कि जिस समय आग लगी उस समय वहां पर कोई नहीं था तथा सभी खेत पर गए थे तथा मवेशी भी नहीं थे। ग्रामीणों का कहना है कि आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। आग इतनी तेज थी कि जब तक कुछ सोच पाते तब तक सब कुछ जलकर राख हो गया। ग्राम प्रधान महेंद्र सिंह निषाद द्वारा प्रशासन को घटना की सूचना दी गई। तहसीलदार मवाना निरंकार सिंह का कहना है लेखपाल द्वारा रिपोर्ट तैयार करा आर्थिक सहायता दिलाई जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।