तारों से निकली चिंगारी से भड़की आग, दो झोपड़ी राख

Newswrap हिन्दुस्तान, मेरठ
share

Meerut News - पीवीएस रोड पर डी ब्लॉक पुल के पास शुक्रवार को शॉर्ट सर्किट के कारण भीषण आग लग गई। आग ने दो झोपड़ियों को जलाकर राख कर दिया। दमकल विभाग ने एक घंटे में आग पर काबू पाया। एक बुजुर्ग महिला ने बताया कि आग से उसे 50 हजार रुपये और सामान का नुकसान हुआ। इलाके की बिजली आपूर्ति भी बाधित रही।

तारों से निकली चिंगारी से भड़की आग, दो झोपड़ी राख

मेडिकल थाना क्षेत्र के पीवीएस रोड स्थित डी ब्लॉक पुल के पास शुक्रवार दोपहर तारों से निकली चिंगारी के बाद भीषण आग लग गई। जिससे कुछ ही मिनटों में सड़क किनारे बनीं दो झोपड़ी जलाकर राख हो गईं। दमकल विभाग की दो गाड़ियों ने एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। जानकारी के अनुसार बिजलीघर के पास दो झोपड़ी बनी हुई हैं। उनके ऊपर से गुजर रहे तारों में दोपहर को अचानक शॉर्ट सर्किट से चिंगारियां गिरने लगीं। जिससे एक झोपड़ी में आग लग गई। तेज हवा के चलते आग दूसरी झोपड़ी तक पहुंच गई। इसी दौरान ट्रांसफार्मर में जोरदार धमाका हुआ, जिससे लपटें और तेज हो गईं।

जिससे लोगों में अफरातफरी मच गई। पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। झोपड़ी में रहने वाली बुजुर्ग मुनिया कश्यप ने बताया कि आग से 50 हजार रुपये और घरेलू सामान जलकर खाक हो गया। वह 16 वर्षों से यहां रहकर गाय पालन और दूध बेच रही है।घटना के चलते इलाके की बिजली आपूर्ति भी कई घंटों तक बाधित रही। बिजली विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर क्षतिग्रस्त उपकरणों का जायजा लिया। पुलिस का कहना है कि आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।