Meerut News: रोड़ी से लदे ट्रक ने स्कूल बस को मारी टक्कर, 65 बच्चे बाल-बाल बचे

हिन्दुस्तान, मेरठ
Follow us on Google News
share

Meerut News: मेरठ रोड पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने एक निजी स्कूल की बस में पीछे से टक्कर मारी, जिसमें 65 बच्चे सवार थे। इस हादसे में कोई घायल नहीं हुआ। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और स्थिति संभाली। ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया गया है जबकि स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचे और हंगामा किया।

रोड़ी से लदे ट्रक ने स्कूल बस को मारी टक्कर, 65 बच्चे बाल-बाल बचे
रोड़ी से लदे ट्रक ने स्कूल बस को मारी टक्कर, 65 बच्चे बाल-बाल बचे

Meerut News: मेरठ रोड पर शुक्रवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। रोड़ी-डस्ट से लदे एक अनियंत्रित तेज रफ्तार ट्रक ने एक निजी स्कूल की बस में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के वक्त बस में करीब 65 बच्चे सवार थे। अचानक हुई जोरदार टक्कर से बस के भीतर अफरातफरी मच गई और बच्चे सहम गए, हालांकि राहत की बात यह रही कि दुर्घटना में किसी भी बच्चे को चोट नहीं आई। यह हादसा शुक्रवार सुबह करीब 7:00 बजे मेरठ रोड स्थित स्नेह नर्सिंग होम के पास हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यमुनानगर की ओर से आ रहे ट्रक ने अचानक स्कूल बस में पीछे से टक्कर मार दी।

टक्कर की आवाज सुनते ही आसपास के स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और ट्रक चालक को नीचे उतार लिया। हादसे की सूचना मिलते ही घबराए परिजन भी मौके पर पहुंच गए और चालक की लापरवाही पर आक्रोश जताते हुए हंगामा शुरू कर दिया, जिससे मेरठ रोड पर कुछ समय के लिए यातायात बाधित हो गया।दुर्घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी ब्रह्माकुमार त्रिपाठी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम ने स्थिति को संभाला और परिजनों को शांत कराकर जाम खुलवाया। हादसे में सभी बच्चे सुरक्षित हैं। ट्रक और चालक को हिरासत में ले लिया गया है तथा वाहन का चालान कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।