ज्येष्ठ माह के छठे बड़े मंगलवार पर लगा भंडारा
ज्येष्ठ माह के छठे बड़े मंगलवार के अवसर पर विक्टोरिया पार्क में भंडारे का आयोजन किया गया। पूजा के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया। इस आयोजन में कई प्रमुख अभियंता और अधिकारी मौजूद रहे।

ज्येष्ठ माह के छठे बड़े मंगलवार के मौके पर भंडारे का आयोजन किया गया। विक्टोरिया पार्क स्थित पीवीवीएनएल के मेरठ जोन द्वितीय कार्यालय के पास भंडारे का आयोजन किया। पूजा-अर्चना के बाद भंडारे का शुभारंभ किया और श्रद्धालुओं को प्रसाद बांटा। इस दौरान मुख्य अभियंता मेरठ जोन प्रथम रजनीकांत मिश्रा, मुख्य अभियंता मेरठ जोन द्वितीय गुरजीत सिंह, अधीक्षण अभियंता देहात अभिषेक सिंह, प्रीति गुप्ता, उपेंद्र तिवारी, एक्सईएन महेश कुमार, रोहित कनौजिया, धर्मवीर सिंह, प्रशांत, राकेश, आशीष राहुल, जतन सिंह, पुष्पेंद्र सिंह चौहान, विवेक सक्सेना, महेंद्र सिंह कंबोज, सचिन भार्गव, मांगे राम मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


