Meerut News: विश्व युवा कौशल दिवस पर 121 युवाओं को मिली नौकरी की सौगात

हिन्दुस्तान, मेरठ
Follow us on Google News
share

Meerut News: विश्व युवा कौशल दिवस पर साकेत आईटीआई परिसर में रोजगार मेले का आयोजन हुआ। उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन तथा सेवायोजन विभाग के सहयोग से आयोजित इस मेले में 121 युवाओं को नौकरी के ऑफर लेटर प्रदान किए गए। मेले का उद्घाटन भाजपा जिलाध्यक्ष हरवीर पाल ने किया, जहाँ नौ निजी कंपनियों ने भाग लिया।

Meerut News: विश्व युवा कौशल दिवस पर 121 युवाओं को मिली नौकरी की सौगात

Meerut News: विश्व युवा कौशल दिवस पर मंगलवार को आईटीआई साकेत परिसर युवाओं के लिए रोजगार की उम्मीद का केंद्र रहा। जहां उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन और सेवायोजन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में वृहद रोजगार मेले में युवाओं को नौकरी मिली। रोजगार मेले का शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष हरवीर पाल ने किया। मेले में सुमति इलेक्ट्रॉनिक्स प्राइवेट लिमिटेड, नवनीत एंटरप्राइजेज सहित नौ निजी कंपनियों ने भाग लिया। 334 प्रशिक्षित एवं अंतिम वर्ष के छात्र-छात्राओं ने लिखित परीक्षा, कौशल परीक्षण और साक्षात्कार में हिस्सा लिया। 121 अभ्यर्थियों को उनकी योग्यता और प्रदर्शन के आधार पर नौकरी के लिए चुना गया और उन्हें ऑफर लेटर प्रदान किए गए।

रोजगार मेले के आयोजन में ईश्वर चंद, अश्वनी कुमार, गजेंद्र कुमार, श्रेष्ठ तुली, कुलदीप सिंह, विनय गौतम, प्रियंका, संदीप कुमार सहित संस्थान के अधिकारियों और कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। संचालन कुलदीप और मोनिका मित्तल ने किया। इस दौरान नोडल प्रधानाचार्य संजीव कुमार, उपायुक्त एनआरएलएम अनय मिश्रा, जिला सेवायोजन अधिकारी सचिन कुमार सिंह, राजकीय आईटीआई साकेत के नोडल प्रधानाचार्य संजीव कुमार तथा राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान हस्तिनापुर के प्रधानाचार्य महेश चंद्र सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।