
विवाहिता ने लगाया उत्पीड़न का आरोप
Meerut News - दिल्ली गेट क्षेत्र की एक विवाहिता ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए मारपीट करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने 2017 में निकाह किया था और शादी के चार साल बाद बच्चा न होने पर ससुराल वालों ने उसे परेशान करना...
देहली गेट क्षेत्र निवासी एक विवाहिता ने अपने ससुराल वालों पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए एसएसपी से शिकायत की है। पीड़िता का आरोप है कई बार थाने के चक्कर काट चुकी लेकिन, सुनवाई नहीं हो रही। कसाई वाला मोहल्ला निवासी युवती शनिवार को मां के साथ एसएसपी ऑफिस पहुंची। उसने बताया उसका निकाह 2017 में कोटला बाजार निवासी युवक से हुआ था। आरोप है कि दहेज में कार की डिमांड को लेकर ससुराल वाले उसके साथ मारपीट करते थे। शादी के चार साल बाद तक जब बच्चा नहीं हुआ तो ससुराल वाले ताने देकर महिला को परेशान करने लगे। पीड़िता का आरोप है वह कई बार थाने में शिकायत कर चुकी, लेकिन उसकी सुनवाई नहीं हो रही।

एसएसपी ऑफिस में जनसुनवाई कर रही सीओ कैंट नवीना शुक्ला ने बताया थाना प्रभारी को मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई के आदेश दिए हैं।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


