ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मेरठविवाहिता की पीट पीटकर हत्या, शव अस्पताल में छोड़कर भागे

विवाहिता की पीट पीटकर हत्या, शव अस्पताल में छोड़कर भागे

लिसाड़ी गेट निवासी महिला को ससुरालियों ने पीट पीटकर मार डाला। परिजनों ने ससुराल पक्ष के सात लोगों के खिलाफ हत्या की तहरीर दी है। पुलिस ने मुकदमा...

विवाहिता की पीट पीटकर हत्या, शव अस्पताल में छोड़कर भागे
हिन्दुस्तान टीम,मेरठFri, 07 May 2021 03:31 AM
ऐप पर पढ़ें

मेरठ। मुख्य संवाददाता

लिसाड़ी गेट निवासी महिला को ससुरालियों ने पीट पीटकर मार डाला। परिजनों ने ससुराल पक्ष के सात लोगों के खिलाफ हत्या की तहरीर दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।

लिसाड़ी गेट समर गार्डन निवासी अबरार ने अपनी बेटी सना उर्फ सलीना का निकाह एक साल पहले दानिश निवासी रौकनपुरा मोरना भावनपुर से किया था। आरोप है कि ससुराल पक्ष दहेज के लिए दबाव बना रहा था। पांच दिन पहले ही ससुराल पक्ष ने सना को बेरहमी से पीटा और लिसाड़ी गेट में मायके में छोड़ दिया। बिरादरी के लोगों ने पंचायत की और उपचार के लिए सना को अस्पताल में भर्ती कराया गया। चोट गंभीर होने के कारण गुरुवार दोपहर सना की मौत हो गई। ससुराल पक्ष शव को अस्पताल में छोड़कर भाग गया। सना के पिता ने पति समेत सात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें