विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाला
दहेज की मांग पूरी न होने पर एक विवाहिता को उसके ससुराल वालों ने बेरहमी से पीटा और घर से निकाल दिया। पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर पुलिस से न्याय की...
हिन्दुस्तान टीम,मेरठTue, 27 Sep 2022 02:10 AM
ऐप पर पढ़ें
सरधना। दहेज की मांग पूरी न होने पर एक विवाहिता को उसके ससुराल वालों ने बेरहमी से पीटा और घर से निकाल दिया। पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।
खतौली निवासी सबा पुत्र शाहआलम ने बताया कि उसकी शादी टेहरकी गांव में हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल में उसका दहेज के लिए उत्पीड़न किया जा रहा है। आरोप है कि रविवार को भी ससुराल वालों ने दहेज की मांग पूरी न होने पर उसे बुरी तरह पीटा और घर से निकाल दिया। पीड़िता ने सोमवार को थाने पहुंचकर पुलिस को मामले से अवगत कराया और नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।