पहले पति पर फिर आया दिल, दूसरे पति का घर छोड़ा
सरूरपुर क्षेत्र में एक महिला अपने पहले पति के पास चली गई, जिसमें नया विवाह भी प्रभावित हुआ। महिला और पूर्व पति ने थाने में अपनी इच्छा जताई कि वे फिर से एक साथ रहना चाहते हैं। महिला अपने निर्णय पर अडिग रही, जबकि दूसरे पति ने उसे मनाने की कोशिश की। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की।

थाना सरूरपुर क्षेत्र में एक वैवाहिक विवाद बुधवार को चर्चा का विषय बना रहा। महिला दूसरे पति का घर छोड़कर तलाक दिए हुए पहले पति के साथ चली गई। दो दिन बाद बुधवार को महिला और पूर्व पति थाने पहुंचे और साथ रहने की इच्छा जाहिर की। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच काफी देर तक गहमा-गहमी रही और समझौते का प्रयास चलता रहा, लेकिन महिला अपने फैसले पर अडिग रही। पुलिस के अनुसार, थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला का विवाह करीब चार वर्ष पहले एक कस्बे में हुआ था। शादी के लगभग एक वर्ष बाद पति-पत्नी के बीच मतभेद के चलते तलाक हो गया।
इसके बाद करीब एक वर्ष पूर्व महिला का विवाह जानी थाना क्षेत्र के युवक से हो गया। बताया गया कि कुछ समय बाद महिला और उसके पहले पति के बीच फिर से बातचीत शुरू हो गई और दोनों दोबारा साथ रहने का निर्णय लिया। इसे लेकर कुछ दिन पहले महिला दूसरे पति का घर छोड़कर पहले पति के साथ चली गई। इसकी जानकारी मिलने पर दूसरा पति उसकी तलाश करता रहा। बुधवार को दोनों पक्ष सरूरपुर थाने पहुंच गए। सूचना मिलने पर दोनों परिवारों के अन्य सदस्य भी वहां पहुंच गए। पुलिस ने दोनों पक्षों को आमने-सामने बैठाकर पूरे मामले की जानकारी ली और समझौते का प्रयास किया। इस दौरान काफी देर तक थाने में पंचायत जैसी स्थिति बनी रही। पूछताछ के दौरान महिला ने स्पष्ट कहा कि वह अपनी इच्छा से पहले पति के साथ ही अपना जीवन बिताना चाहती है। वहीं, दूसरा पति उसे अपने साथ चलने के लिए मान मनोव्वल करता रहा, लेकिन महिला अपने फैसले से पीछे नहीं हटी। इसे लेकर थाना प्रभारी गौरव सिंह ने बताया कि महिला बालिग है। उसका बयान दर्ज कर लिया गया है और उसे कानूनी प्रावधानों की जानकारी भी दी गई है। महिला की इच्छा के अनुरूप आगे की कार्रवाई की गई है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


