ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मेरठबाजारों को किया सैनिटाइज, आज साफ-सफाई के लिए खुलेंगे

बाजारों को किया सैनिटाइज, आज साफ-सफाई के लिए खुलेंगे

जिला प्रशासन की आदेश के मुताबिक आज फिर शहर के छह थाना क्षेत्रों के बाजार साफ-सफाई के लिए तीन घंटे के लिए खुलेंगे। इस दौरान दुकानदार दुकानों, शोरूम तथा प्रतिष्ठानों की सफाई कर सकेंगे। पुलिस और...

बाजारों को किया सैनिटाइज, आज साफ-सफाई के लिए खुलेंगे
हिन्दुस्तान टीम,मेरठTue, 02 Jun 2020 01:26 AM
ऐप पर पढ़ें

जिला प्रशासन की आदेश के मुताबिक आज फिर शहर के छह थाना क्षेत्रों के बाजार साफ-सफाई के लिए तीन घंटे के लिए खुलेंगे। इस दौरान दुकानदार दुकानों, शोरूम तथा प्रतिष्ठानों की सफाई कर सकेंगे। पुलिस और प्रशासनिक टीमें बाजारों में व्यापार संघों के प्रतिनिधियों के साथ घूमेगी। इस दौरान वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी। बाजारों को आज सैनिटाइज भी कराया गया।

डीएम अनिल ढींगरा के आदेश के बाद शहर में रविवार को कंकरखेड़ा, पल्लवपुरम, देहली गेट, लिसाड़ी गेट, कोतवाली, परतापुर, ब्रहमपुरी, टीपीनगर थाना क्षेत्रों में व्यापारियों, दुकानदारों को तीन घंटे के लिए राहत दी थी। सुपर लाकडाउन के चलते सोमवार की अनुमति नहीं थी। अब आज सिविल लाइंस, मेडिकल, नौचंदी, गंगानगर, सदर, रेलवे रोड थाना क्षेत्र के बाजारों को साफ-सफाई के लिए खोला जा सकेगा।

प्रशासन के आदेश पर आज जिन इलाकों में बाजारों को साफ-सफाई के लिए खोला जाएगा। उन बाजारों में सैनिटाइजेशन का कार्य हुआ। हालांकि आज भी बाजारों को खोलने से पहले सैनिटाइज कराया जाएगा। इधर, व्यापारिक संगठनों की ओर से मांग की गई कि बाजारों को साफ-सफाई के लिए खोलने का समय बढ़ाया जाए।

कैंट बोर्ड सीईओ से की मांग : आबूलेन व्यापर संघ अध्यक्ष सरदार नरेंद्र सिंह और महामंत्री आकाश खन्ना , ज्वाइंट सेक्रेटरी सरदार राजवीर सिंह ने छावनी परिषद के मुख्य अधिशासी अधिकारी से मांग की है कि आज दोपहर में एक बजे से शाम चार बजे तक दुकान सफाई की अनुमति जिला प्रशासन ने दी है। मांग की है कि पूरे आबूलेन क्षेत्र को सैनिटाइज कराया जाए। साथ ही खराब नल और हैडपंप आबूलेन की मरम्मत कराने की मांग की।

वार्ड 67 को सैनिटाइज किया : नगर निगम के अधिकारियों ने क्षेत्रवासियों की मांग पर वार्ड संख्या 67 को सैनिटाइज किया। कार्य में भाजपा नेता राहुल शर्मा ने सहयोग किया। इसी तरह के नगर निगम की टीमों ने विभिन्न बाजारों को सैनिटाइज किया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें