ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मेरठपीएम मोदी के जन्म दिन पर आज से कई कार्यक्रम

पीएम मोदी के जन्म दिन पर आज से कई कार्यक्रम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर 17 सितंबर से भाजपा का सेवा एवं समर्पण अभियान शुरू होगा, जो सात अक्तूबर तक चलेगा। इस अभियान में भाजपा के...

पीएम मोदी के जन्म दिन पर आज से कई कार्यक्रम
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,मेरठFri, 17 Sep 2021 04:00 AM
ऐप पर पढ़ें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर 17 सितंबर से भाजपा का सेवा एवं समर्पण अभियान शुरू होगा, जो सात अक्तूबर तक चलेगा। इस अभियान में भाजपा के कार्यकर्ता गांव-गांव, घर-घर तक विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से पहुंचकर संपर्क व संवाद करेंगे। सेवा कार्य करेंगे। मोर्चा व प्रकोष्ठ कार्यकर्ता भी इस अभियान में जुटेंगे।

अभियान को सफल बनाने के लिए पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल, जिलाध्यक्ष विमल शर्मा, महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल आदि की अध्यक्षता में व्यापक कार्ययोजना तैयार की गई है। सभी पदाधिकारियों सहित पार्टी कार्यकर्ताओं का आह्वान किया गया है कि प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर शुरू हो रहे सेवा व समर्पण अभियान को सफल बनाने के लिए मनोयोग से जुटें। इस बार प्रधानमंत्री का 71वां जन्म दिवस है। इस कारण 71 जवान, 71 किसान और 71 महिलाओं को सम्मानित करने का कार्यक्रम होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर शुक्रवार से शुरू हो रहे भाजपा के सेवा एवं समर्पण अभियान के अंतर्गत 17 सितंबर से 20 सितंबर तक स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित होगा। चिकित्सा प्रकोष्ठ इसका समन्वय करेगा। युवा मोर्चा के कार्यकर्ता रक्तदान शिविर आयोजित करेंगे। अनुसूचित मोर्चा के कार्यकर्ता बस्तियों में फल व अन्य आवश्यक वस्तुओं का वितरण कर सेवा कार्य करेंगे। पिछड़ा वर्ग के कार्यकर्ता अनाथालय व वृद्ध आश्रम में जाकर फल वितरण व अन्य सेवा कार्य करेंगे। सेवा एवं समर्पण अभियान के अंतर्गत किसान मोर्चा द्वारा किसान सम्मान दिवस का आयोजन करते हुए 71 किसानों, 71 जवानों को सम्मानित किया जाएगा। कोरोना काल में सेवा कार्य करने वाली 71 महिलाओं को सम्मानित करने का कार्य महिला मोर्चा द्वारा किया जाएगा। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती 25 सितंबर की पूर्व संध्या पर 24 सितंबर को बूथ पर कार्यक्रम आयोजित करेंगे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें