Hindi NewsUttar-pradesh NewsMeerut NewsManvi Sharma Clarifies Trust Dispute at Satykam International School Press Conference
सत्यकाम ट्रस्ट का विवाद नियमों से सुलझे, स्कूल, बच्चे-शिक्षक रहे सुरक्षित

सत्यकाम ट्रस्ट का विवाद नियमों से सुलझे, स्कूल, बच्चे-शिक्षक रहे सुरक्षित

संक्षेप:

Meerut News - होटल ओलविया में मानवी शर्मा ने सत्यकाम इंटरनेशनल स्कूल के ट्रस्ट विवाद पर प्रेसवार्ता की। उन्होंने सभी पक्षों को समान रूप से सुनने की आवश्यकता पर बल दिया और कहा कि स्कूल संचालन में किसी भी बाधा नहीं होनी चाहिए। मानवी ने जाली दस्तावेजों के खिलाफ भी आवाज उठाई और स्कूल को बचाने का अपना कर्तव्य बताया।

Jan 29, 2026 01:28 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मेरठ
share Share
Follow Us on

होटल ओलविया में बुधवार को सत्यकाम इंटरनेशनल स्कूल के ट्रस्टी अनुज शर्मा की बेटी मानवी शर्मा ने प्रेसवार्ता कर ट्रस्ट से जुड़े विवाद पर स्थिति स्पष्ट की। कहा कि किसी भी मामले में सभी पक्षों को बराबरी से सुना जाना चाहिए और एकतरफा बात नहीं होनी चाहिए। इस दौरान मानवी शर्मा ने कहा कि वह स्वयं इसी स्कूल की पढ़ी हुई छात्रा हैं और स्कूल को सुरक्षित रखने तथा बचाने के लिए वह अपना कर्तव्य भी मानती हैं। ट्रस्ट का विवाद कोर्ट में है ऐसे में स्कूल में बच्चों तथा शिक्षकों को परेशानी नहीं होनी चाहिए। विद्यालय प्रबंधन कानून के दायरे में रहकर हर प्रक्रिया में पूरा सहयोग कर रहा है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

बताया कि बीते 13 वर्षों से विद्यालय सीबीएसई के नियमों के अनुसार नियमित रूप से संचालित हो रहा है और इसका संचालन उनके पिता अनुज शर्मा के मार्गदर्शन में होता रहा है। बताया कि स्वर्गीय ईश्वर सिंह शर्मा के निधन के बाद 10 जून 2024 की एक कथित ट्रस्ट रेज़ोल्यूशन सामने लाई गई, जिसे प्रबंधन ने जाली और अप्रमाणिक बताया है। मानवी शर्मा के अनुसार ऐसी किसी बैठक, नोटिस या सर्वसम्मति की प्रक्रिया कभी नहीं हुई और दस्तावेजों की वैधता न्यायालय में विचाराधीन है। विपरीत पक्ष केवल ऋण देने का दावा कर रहा है, जबकि विद्यालय के संचालन, प्रशासन या शैक्षणिक कार्यों में उनकी कोई भूमिका नहीं रही। कथित जाली दस्तावेजों के आधार पर कर्मचारियों से बैंक खातों और वित्तीय रिकॉर्ड की अनधिकृत जानकारी मांगी गई तथा खातों को फ्रीज कराने के प्रयास किए गए। एडवोकेट अजीत चौधरी ने बताया कि अगस्त और अक्तूबर 2025 में विद्यालय परिसर में अवैध प्रवेश, धमकी और तोड़फोड़ की घटनाएं हुईं, जिनकी एफआईआर थाना लोहिया नगर में दर्ज हैं। न्यायालय ने मामले में यथास्थिति बनाए रखने के आदेश दिए हैं। प्रेस वार्ता के दौरान मेरठ स्कूल फेडरेशन, बार काउंसिल, व्यापार संघ, रोटरी क्लब, आर्ट ऑफ लिविंग सहित कई संगठनों ने अनुज शर्मा को समर्थन दिया। इस दौरान संजय गोयल, डॉ. सुमित उपाध्याय, डॉ. शिवकांत अग्रवाल, हरि लाठे, विष्णु शरण, मनोज रस्तोगी, डॉ. विक्रांत राणा, इंजीनियर वीके रॉय, राहुल केसरवानी, डीपी सिंह समेत करीब 50 स्कूल एवं अन्य संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।