ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मेरठपति-पत्नी के बीच शक पैदा कर रहा मनचला, कामयाब नहीं हुआ तो की खींचतान

पति-पत्नी के बीच शक पैदा कर रहा मनचला, कामयाब नहीं हुआ तो की खींचतान

लिसाड़ी गेट के न्यू इस्लामनगर में मनचले ने पति-पत्नी के बीच शक पैदा करने की कोशिश की। बात नहीं बनी तो रविवार रात महिला के साथ घर में घुसकर खींचतान...

पति-पत्नी के बीच शक पैदा कर रहा मनचला, कामयाब नहीं हुआ तो की खींचतान
हिन्दुस्तान टीम,मेरठMon, 23 Nov 2020 03:12 AM
ऐप पर पढ़ें

मेरठ। मुख्य संवाददाता

लिसाड़ी गेट के न्यू इस्लामनगर में मनचले ने पति-पत्नी के बीच शक पैदा करने की कोशिश की। बात नहीं बनी तो रविवार रात महिला के साथ घर में घुसकर खींचतान कर दी। इस दौरान जमकर मारपीट हुई। महिला के कपड़े तक फट गए। आसपास के लोगों ने आरोपी को खदेड़ा। थाने में तहरीर दी गई है।

न्यू इस्लामनगर निवासी महिला ने बताया कि पड़ोस में रहने वाला युवक उस पर गलत नजर रखता है। महिला का आरोप है कि कुछ दिन पहले मनचले ने उसके चरित्र पर सवाल उठाते हुए पति से शिकायत कर दी, ताकि दोनों के बीच शक पैदा हो जाए। बात नहीं बनी तो पति के खिलाफ महिला को भड़काने का प्रयास किया। इस तरह से परिवार के बीच दरार डालने का काम किया। मनचले की साजिश कामयाब नहीं हो पाई। महिला ने बताया कि जब आरोपी की कोई चाल नहीं चली तो रविवार शाम वह घर में घुस आया। इस दौरान घर के सदस्य बाहर गए हुए थे। आरोपी ने खींचतान की और रेप का प्रयास किया। विरोध करने पर मारपीट कर दी। महिला ने शोर मचाया तो पड़ोसी पहुंच गए। आरोपी को जमकर पीटा, लेकिन वह फरार हो गया। सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद यूपी 112 की गाड़ी मौके पर पहुंची। महिला ने आरोपी के खिलाफ थाने पर तहरीर दी है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें