Meerut News: नाम पूछकर युवक को पीटा, नगदी-मोबाइल लूट का आरोप
Meerut News: कपसाड़ गांव में नाले के पास मछली पकड़ रहे युवक से तीन युवकों ने नाम पूछकर मारपीट कर दी। आरोप है कि इसके बाद आरोपी उसकी जेब से साढ़े 11 हज़ार रुपये और मो

Meerut News: कपसाड़ गांव में नाले के पास मछली पकड़ रहे युवक से तीन युवकों ने नाम पूछकर मारपीट कर दी। आरोप है कि इसके बाद आरोपी उसकी जेब से साढ़े 11 हज़ार रुपये और मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गए। पीड़ित ने ईंख के खेत में घुसकर किसी तरह अपनी जान बचाई। किसी तरह अटेरना चौकी पहुंचे युवक ने पुलिस को मामले से अवगत कराया और तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की। पुलिस जांच में जुट गई थी। इंद्रानगर निवासी अनीस पुत्र इस्माइल ने तहरीर देते हुए बताया कि गुरुवार को वह कपसाड़ के नाले के पास मछली पकड़ रहा था। इसी दौरान तीन युवक वहां पहुंचे और उससे नाम पूछा।
आरोप है कि नाम बताते ही युवकों ने उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट शुरू कर दी। आरोपियों ने उसे जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल भी किया। बाद में आरोपियों ने उसकी जेब से साढ़े 11 रुपये और मोबाइल फोन भी निकाल लिया।पीड़ित के मुताबिक वह किसी तरह वहां से भागकर पास के ईंख के खेत में घुस गया और अपनी जान बचाई। इसके बाद अटेरना चौकी पहुंचकर पुलिस को घटना की जानकारी दी और कार्रवाई की मांग की। प्रभारी निरीक्षक दिनेश प्रताप सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला मछली पकड़ने को लेकर हुए विवाद में मारपीट का सामने आया है। लूट के आरोपों समेत पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है। साक्ष्य मिलने पर आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।


