मेरठ के गैंग का बड़ा खुलासा: पंजाब और यूपी में 237 मोबाइल टावरों से उड़ाए 14 करोड़ के उपकरण

Vinay Sharma हिन्दुस्तान, मेरठ
share

Meerut News - -ट्रैकर बग ने खोला चोरी का राज विनय शर्मा मेरठ, मुख्य संवाददाता मेरठ और मुजफ्फरनगर

मेरठ के गैंग का बड़ा खुलासा: पंजाब और यूपी में 237 मोबाइल टावरों से उड़ाए 14 करोड़ के उपकरण

मेरठ, मुख्य संवाददातामेरठ और मुजफ्फरनगर के शातिर चोरों ने दूरसंचार क्षेत्र में अब तक की सबसे बड़ी सेंधमारी को अंजाम दिया है। इस गिरोह ने पिछले तीन महीनों में पंजाब और उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में इंडस (एयरटेल) और जियो के 237 मोबाइल टावरों से करीब 14 करोड़ रुपये की कीमत के बीबीयू (बेसबैंड यूनिट) उपकरण चोरी कर लिए। मेरठ पुलिस ने 'ट्रैकर बग' की मदद से इस गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।लगातार हो रही चोरियों से परेशान होकर कंपनी के इंजीनियरों ने एक अनूठी योजना बनाई। उन्होंने बीबीयू उपकरण में एक 'ट्रैकर बग' (लोकेशन ट्रैक करने वाला सॉफ्टवेयर) इंस्टॉल कर दिया।

चूंकि इन उपकरणों में आंतरिक बैटरी होती है, इसलिए चोरी होने के बाद भी इनकी लोकेशन मिलती रही। जब इन उपकरणों की सिग्नल लोकेशन मेरठ के लोहियानगर स्थित जाकिर कॉलोनी में आकर रुकी, तो कंपनी ने तत्काल एडीजी और एसएसपी मेरठ से संपर्क किया।​छापेमारी और बरामदगी​एसएसपी मेरठ अविनाश पांडेय और एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह के निर्देशन में स्वाट टीम और लोहियानगर पुलिस ने जाकिर कॉलोनी में दबिश दी। पुलिस ने वहाँ से शाहरुख मलिक को गिरफ्तार किया। आरोपी के घर से पुलिस को चौंकाने वाली बरामदगी हुई-​237 बीबीयू उपकरण (कीमत करीब 14 करोड़ रुपये)​165 कॉपर कार्डकैसे काम करता था गैंग?​पूछताछ में पता चला कि शाहरुख अपने बहनोई राशिद (निवासी मीरापुर) के साथ मिलकर यह गिरोह चला रहा था।​चोरी: गैंग पंजाब के बठिंडा, लुधियाना, अमृतसर और मुरादाबाद जैसे शहरों में टावरों को निशाना बनाता था।​परिवहन: चोरी के माल को छोटी गाड़ियों में छिपाकर मेरठ लाया जाता था।​प्रोसेसिंग: शाहरुख अपने घर पर इन उपकरणों को तोड़कर उनकी बैटरी और कीमती सामान अलग करता था।​सप्लाई: यह माल दिल्ली के बिलाल को बेचा जाता था, जो इसे विदेशों में सप्लाई करता था।क्या होता है बीबीयू?​बीबीयू यानी बेसबैंड यूनिट मोबाइल नेटवर्क का मुख्य हिस्सा है। यह डिजिटल सिग्नल प्रोसेसिंग का काम करता है, जो डेटा को रेडियो तरंगों में बदलकर हमारे फोन तक पहुँचाता है। इसके बिना मोबाइल टावर काम नहीं कर सकते।​पुलिस का वक्तव्य​हमने गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार कर भारी मात्रा में माल बरामद किया है। इस गिरोह का जाल पंजाब से लेकर दिल्ली और विदेशों तक फैला है। फरार आरोपियों और माल खरीदने वाले मुख्य सरगना बिलाल की तलाश में स्वाट टीम जुटी हुई है-अविनाश पांडेय, एसएसपी​मुख्य बिंदु:​निशाने पर जिले: पंजाब के बठिंडा, फिरोजपुर, जालंधर, अमृतसर समेत दर्जनों जिले और यूपी का मुरादाबाद।​मुकदमे: इस गैंग के खिलाफ पंजाब और यूपी में 100 से ज्यादा मामले दर्ज हैं।​कार्रवाई: आरोपी शाहरुख के खिलाफ लोहियानगर थाने में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।

Voice of UP
Vinay Sharma

लेखक के बारे में

Vinay Sharma

शॉर्ट बायो :

विनय शर्मा बीते 16 साल से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में हिन्दुस्तान मेरठ में वेस्ट यूपी में क्राइम बीट संभाल रहे हैं। वह मेरठ में क्राइम टीम का नेतृत्व कर रहे हैं।


परिचय एवं अनुभव :

विनय शर्मा प्रिंट मीडिया में प्रतिष्ठित नाम हैं और पत्रकारिता में 16 साल का अनुभव है। वर्तमान में हिन्दुस्तान की मेरठ यूनिट में बतौर चीफ क्राइम रिपोर्टर कार्यरत हैं। हिन्दुस्तान में वर्ष 2016 से लगातार कार्यरत हैं और अपराध की बड़ी घटनाओं की कवरेज में मजबूत पकड़ रखते हैं।


कॅरियर का सफर :

विनय शर्मा ने अपना कॅरियर वर्ष 2010 में दैनिक जागरण से शुरू किया। यहीं से उन्होंने पत्रकारिता के बुनियादी सिद्धांतों को समझा। वर्ष 2016 में हिन्दुस्तान मीडिया से जुड़े और वेस्ट यूपी में काम शुरू किया। फिलहाल में वेस्ट यूपी में क्राइम संभाल रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

ग्रेजुएशन और मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट होने के बाद दैनिक जागरण में ज्वाइन किया। क्राइम की घटनाओं की कवरेज के साथ ही साफ्ट स्टोरी कवरेज भी कर रहे हैं।


विजन

अपराध और आतंकी घटनाओं की कवरेज में विनय शर्मा को गहरी समझ है। इन्होंने कई बड़े प्रकरण में एक्सक्लूसिव और ब्रेकिंग खबरें दी हैं। साथ ही कई बड़े मामलों में कवरेज भी दी है। विनय शर्मा का लक्ष्य है कि प्रमाणिक तथ्यों के आधार पर पाठकों तक सही और सटीक जानकारी पहुंचाई जाए।


विशेषज्ञता

अपराध, एंटी करप्शन, ईओडब्ल्यू, सीआईडी, सीबीआई और एंटी टेररिस्ट स्क्वायड समेत जेल बीट कवरेज।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।