अवैध कॉलोनियों के खिलाफ मेडा की बड़ी कार्रवाई, पांच कॉलोनी ध्वस्त की

Mar 10, 2026 09:38 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मेरठ
share

Meerut News - मेरठ विकास प्राधिकरण ने मंगलवार को अवैध कॉलोनियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच कॉलोनियों को ध्वस्त कर दिया। प्रवर्तन अधिकारी अर्पित यादव ने बताया कि विभिन्न स्थानों पर जमीन पर काटी जा रही अवैध कॉलोनियों को नष्ट किया गया। यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

अवैध कॉलोनियों के खिलाफ मेडा की बड़ी कार्रवाई, पांच कॉलोनी ध्वस्त की

अवैध कॉलोनियों के खिलाफ मेरठ विकास प्राधिकरण ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच कॉलोनियों को ध्वस्त कर दिया। यह जानकारी मेडा के प्रवर्तन अधिकारी अर्पित यादव ने दी। उन्होंने बताया कि थाना ब्रह्मपुरी अंतर्गत अतुल कुमार द्वारा बिजली बंबा बाईपास पर 5 हजार वर्ग गज जमीन पर काटी जा रही अवैध कॉलोनी को ध्वस्त कर दिया गया। यहीं पर गांधी इंस्टीट्यूट के पास जगप्रवेश शर्मा और अश्विनी भारद्वाज द्वारा 6 हजार वर्गमीटर जमीन पर काटी जा रही अवैध कॉलोनी को ध्वस्त किया। शताब्दीनगर योजना सेक्टर 6 के अंतर्गत पारस नगर हाउसिंग सोसायटी के नाम से काटी जा रही अवैध कॉलोनी को भी ध्वस्त किया।

इसके अलावा थाना परतापुर अंतर्गत रोहताश कुमार द्वारा संजय वन के पीछे बिजली बंबा बाईपास पर 8 हजार वर्गमीटर जमीन पर काटी जा रही अवैध कॉलोनी को ध्वस्त किया। वहीं थाना लोहियानगर अंतर्गत बिजली बंबा बाईपास पर बजौट रोड पर 10 हजार वर्गमीटर जमीन पर काटी जा रही अवैध कॉलोनी को ध्वस्त कर दिया गया। अर्पित यादव ने बताया कि अवैध कॉलोनियों के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।