हाईवे पर मिट्टी से भरे डंपर ने कार को मारी टक्कर, आगे चल रही 4 गाड़ियां भी क्षतिग्रस्त

Jan 27, 2026 01:55 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मेरठ
share Share
Follow Us on

Meerut News - पल्लवपुरम क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर एक तेज गति में आ रहे डंपर ने कार को टक्कर मार दी। इससे चार अन्य गाड़ियां भी क्षतिग्रस्त हुईं और हाईवे पर जाम लग गया। पुलिस ने आरोपी चालक को हिरासत में ले लिया है। पीड़ित परिवार ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

हाईवे पर मिट्टी से भरे डंपर ने कार को मारी टक्कर, आगे चल रही 4 गाड़ियां भी क्षतिग्रस्त

पल्लवपुरम क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर अक्षरधाम कॉलोनी के सामने मुजफ्फरनगर की ओर से तेज गति में आ रहे डंपर ने आगे चल रही कार को टक्कर मार दी। कार में लगी टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि इससे आगे चल रही चार गाड़ियां भी क्षतिग्रस्त हो गईं। घटना के बाद हाईवे पर जाम लग गया। घटना की सूचना पर पहुंची थाना पल्लवपुरम पुलिस ने ट्रक और चालक को हिरासत में ले लिया है। दुर्घटना के चलते हाईवे पर काफी देर तक जाम के हालात बने रहे। घटना की सूचना पर गाड़ियों में सवार लोगों के परिजन भी मौके पर पहुंच गए।

पीड़ित परिवार ने आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ थाना पल्लवपुरम में तहरीर दी है। थाना सिविल लाइन अंतर्गत सूर्य कॉलोनी निवासी अभिनव ने बताया कि उनके माता-पिता और मामा मामी मुजफ्फरनगर स्थित अपनी रिश्तेदारी से घर लौट रहे थे। रात करीब 11 बजे जब वह नेशनल हाईवे पर दुल्हेड़ा चौकी के सामने से गुजर रहे थे तभी पीछे से आ रहे मिट्टी से भरे डंपर ने उनकी गाड़ी में टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि उनसे आगे चल रही मेरठ निवासी ब्रेजा कार, स्विफ्ट कार, सियाज समेत पांच कार एक के बाद एक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। घटना के दौरान कार में मौजूद अभिनव की मां सविता देवी के पैर में चोट आई है। पुलिस ने आरोपी चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। आरोपी चालक नशे की हालत में बताया गया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;