हरिद्वार में मिली नकुल की लोकेशन, गिरफ्तारी के लिए टीम रवाना

Newswrap हिन्दुस्तान, मेरठ
share

Meerut News - मेडिकल थाना क्षेत्र में बेहोशी की हालत में मिली युवती के मामले में मुख्य आरोपी नकुल पुलिस की पकड़ से बाहर है। घटना के छह दिन बाद भी उसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। पुलिस ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित करने की तैयारी की है। युवती ने बताया कि नकुल ने उसे विश्वास में लेकर जीशान और सावेज के संपर्क में भेजा था।

 हरिद्वार में मिली नकुल की लोकेशन, गिरफ्तारी के लिए टीम रवाना

मेडिकल थाना क्षेत्र में बेहोशी की हालत में रिंग रोड पर मिली युवती के मामले का मुख्य आरोपी नकुल पुलिस की पकड़ से बाहर है। घटना के छह दिन बाद भी उसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। अब मेरठ पुलिस उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित करने की तैयारी में जुट गई है। मंगलवार को आरोपी की लोकेशन हरिद्वार में मिलने के बाद एक टीम को उसकी तलाश में भेजा गया है। 30 मई को डायल-112 पर सूचना मिली थी कि दो युवक एक युवती को कार में बैठाकर ले गए हैं और बाद में उसे रिंग रोड क्षेत्र में छोड़कर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची मेडिकल थाना पुलिस ने युवती को बेहोशी की हालत में अस्पताल में भर्ती कराया था। होश में आने के बाद युवती के बयान दर्ज किए गए। मामले में पुलिस पहले ही परीक्षितगढ़ के ग्राम सोदत्त निवासी जीशान और लोहियानगर के हुमायूं नगर निवासी सावेज को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है。

युवती का बयान

युवती ने बताया कि नकुल नाम के युवक ने उसे विश्वास में लेकर जीशान और सावेज के संपर्क में भेजा था। पुलिस जांच में भी यह तथ्य सामने आया कि पूरे घटनाक्रम की कड़ी नकुल से जुड़ रही है। जीशान और सावेज उसे कार में बैठाकर रिंग रोड क्षेत्र में ले गए और वहां छोड़कर फरार हो गए। जांच में यह भी सामने आया है कि नकुल खुद को एक हिंदू संगठन से जुड़ा बताता था। उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। मंगलवार को हरिद्वार में उसकी लोकेशन मिलने के बाद पुलिस ने वहां भी तलाश के लिए भेजा गया।

Voice of UP

पुलिस का प्रयास

एसपी सिटी विनायक भोसले ने बताया कि फरार आरोपी नकुल पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित करने की प्रक्रिया चल रही है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार प्रयास कर रही हैं और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

मुख्य आरोपी नकुल की गिरफ्तारी क्यों नहीं हो रही है?
मुख्य आरोपी नकुल पुलिस की पकड़ से बाहर है और उसकी गिरफ्तारी अभी तक नहीं हो सकी है।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।