ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मेरठमहेश नवमी : म्युजिकल चेयर और बैलून रेस में दिखाया दम

महेश नवमी : म्युजिकल चेयर और बैलून रेस में दिखाया दम

महेश नवमी महोत्सव के अंतर्गत शनिवार को माहेश्वरी मित्र मंडल की ओर से खेल कार्यक्रम हुए। सेठ बीके माहेश्वरी बालिका इंटर कॉलेज में म्यूजिकल चेयर एवं बैलून रेस के कार्यक्रमों ने समा बांधा। म्यूजिकल चेयर...

महेश नवमी : म्युजिकल चेयर और बैलून रेस में दिखाया दम
हिन्दुस्तान टीम,मेरठSun, 09 Jun 2019 01:45 AM
ऐप पर पढ़ें

महेश नवमी महोत्सव के अंतर्गत शनिवार को माहेश्वरी मित्र मंडल की ओर से खेल कार्यक्रम हुए। सेठ बीके माहेश्वरी बालिका इंटर कॉलेज में म्यूजिकल चेयर एवं बैलून रेस के कार्यक्रमों ने समा बांधा। म्यूजिकल चेयर तीन वर्ग में जबकि बेलून रेस का आयोजन दो वर्ग में हुआ।

माहेश्वरी मित्र मंडल के अध्यक्ष पंकज माहेश्वरी ने बताया कि पांच से नौ वर्ष की सब जूनियर वर्ग में म्यूजिकल चेयर कार्यक्रम में सोलह बच्चों ने भाग लिया, जिसमें शुभ माहेश्वरी प्रथम व ख्याति माहेश्वरी द्वितीय रहीं। 9 से 17 वर्ष के जूनियर वर्ग में 26 बच्चों ने प्रतिभाग किया। इसमें शिवांगी माहेश्वरी प्रथम व प्रखर माहेश्वरी द्वितीय रहे। सत्रह वर्ष से ऊपर के बच्चों के लिए सीनियर वर्ग में म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता हुई, जिसमें 16 बच्चों ने भाग लिया। इसमें शुभ माहेश्वरी व जतिन माहेश्वरी क्रमश: प्रथम एवं द्वितीय रहे। राहुल, राजीव, अनूप, अजय, गिरिराज, संजय, नवीन, गोपाल, विजय, अतुल आदि बच्चों ने भाग लिया।

बेलून रेस में बच्चों ने खूब मस्ती व धमाल किया। माहेश्वरी मित्र मंडल के अध्यक्ष पंकज माहेश्वरी ने बताया कि जूनियर वर्ग में राघव राठी, देव कोठारी की जोड़ी प्रथम व अनमोल माहेश्वरी-माधव माहेश्वरी द्वितीय रहे। सब जूनियर प्रतियोगिता के अंतर्गत ऋषि माहेश्वरी प्रथम एवं रिया माहेश्वरी द्वितीय रहीं। संयोजक प्रदीप केला, आदित्य शारदा, आशीष बंसल, अमित राठी, शलभ ढक रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें