मेरठ : महाशिवरात्रि पर उमड़ा आस्था का सैलाब, किया जलाभिषेक

Feb 15, 2026 11:56 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मेरठ
share Share
Follow Us on

Meerut News - मेरठ में महाशिवरात्रि के अवसर पर मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। भक्तों ने सुबह से ही भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया और सुख-समृद्धि की कामना की। औघड़नाथ मंदिर में खास आस्था देखने को मिली, जहां सुरक्षा के लिए प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किए थे।

मेरठ : महाशिवरात्रि पर उमड़ा आस्था का सैलाब, किया जलाभिषेक

मेरठ। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर रविवार को शहर शिवमय हो गया। सुबह ब्रह्ममुहूर्त से ही मंदिरों में घंटे घड़ियाल और हर हर महादेव के जयघोष गूंजने लगे। शहर के प्रमुख शिवालयों में लाखों श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ का विधि विधान से जलाभिषेक कर सुख समृद्धि की कामना की। औघड़नाथ मंदिर में आस्था का अद्भुत सैलाब उमड़ा। रविवार सुबह चार बजे से ही औघड़नाथ मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए थे। साथ ही जलाभिषेक और रुद्राभिषेक का सिलसिला शुरू हो गया। श्रद्धालु गंगाजल, दूध, बेलपत्र, धतूरा, शहद और फल फूल लेकर मंदिर पहुंचे। मंदिर परिसर बम बम भोले और हर हर महादेव के नारों से गूंज गया।

भक्तों ने शिवलिंग पर जल चढ़ाकर परिवार की सुख-शांति और देश की समृद्धि की प्रार्थना की। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस और प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किए थे। मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में बैरिकेडिंग की गई थी, ताकि दर्शन व्यवस्था सुचारु रूप से चलती रहे। महिला और पुरुष श्रद्धालुओं के लिए अलग-अलग कतारें बनाई गई थीं। सुरक्षा के मद्देनजर सीसीटीवी कैमरों से भीड़ पर नजर रखी गई।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।