मेरठ : दूषित पेयजल से कसेरु खेड़ा के लोग परेशान, समस्या का समाधान की मांग

हिन्दुस्तान, मेरठ
Follow us on Google News
share

नगर निगम के वार्ड 20 में कसेरु खेड़ा क्षेत्र में दूषित पेयजल आपूर्ति को लेकर स्थानीय लोग नाराज हैं। पारस गुप्ता ने नगर आयुक्त को ज्ञापन देकर समस्या का समाधान करने की मांग की है। क्षेत्रवासियों का आरोप है कि गंदे पानी से लोग बीमार हो रहे हैं, और यदि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन की चेतावनी दी है।

मेरठ : दूषित पेयजल से कसेरु खेड़ा के लोग परेशान, समस्या का समाधान की मांग

नगर निगम के वार्ड संख्या 20 स्थित कसेरु खेड़ा क्षेत्र में दूषित पेयजल आपूर्ति को लेकर स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी व्याप्त है। क्षेत्र निवासी पारस गुप्ता ने नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपकर समस्या के शीघ्र समाधान की मांग की है। बताया कि पिछले कई दिनों से क्षेत्र में नलों से गंदा, मटमैला एवं दुर्गंधयुक्त पानी आ रहा है, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दूषित पानी के उपयोग से बच्चों, बुजुर्गों एवं अन्य नागरिकों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है तथा पेट दर्द, उल्टी और डायरिया जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ गया है।

स्थानीय निवासियों का कहना है कि कई लोग बीमार भी हो चुके हैं, लेकिन बार-बार शिकायत करने के बावजूद संबंधित विभाग द्वारा कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई है। इससे क्षेत्रवासियों में रोष व्याप्त है।पारस गुप्ता ने नगर निगम प्रशासन से मांग की है कि पेयजल आपूर्ति की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए तथा क्षेत्र में स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समस्या का शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो क्षेत्रवासी आंदोलन करने को विवश होंगे। क्षेत्रवासियों ने नगर निगम से जनस्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए तत्काल आवश्यक कदम उठाने की अपील की है। साथ ही वार्ड 20 निवासी हिमांशु गुप्ता ने सीएम पोर्टल पर भी शिकायत की गई है।

Salim Ahmad

लेखक के बारे में

Salim Ahmad

शॉर्ट बायो: सलीम अहमद पिछले करीब 30 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में हिन्दुस्तान मेरठ में उद्योग, व्यापार और कारोबार बीट कवर कर रहे हैं।

परिचय एवं अनुभव
सलीम अहमद मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं जिन्हें पत्रकारिता में 30 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान, मेरठ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में उद्योग, व्यापार और कारोबार पर केंद्रित खबरें करते हैं। उन्होंने प्रिंट एवं डिजिटल कंटेंट के बदलते ट्रेंड्स और पाठकों की रुचि पर मजबूत पकड़ बनाई है।

कॅरियर का सफर
सलीम अहमद ने कॅरियर की शुरुआत 1996 में राष्ट्रीय सहारा जैसे प्रमुख अखबार से की जहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। इसके बाद 2000 से 2006 तक अमर उजाला के साथ जुड़े रहे। 2006 में हिन्दुस्तान से जुड़कर काम शुरू किया और वर्तमान में उद्योग, व्यापार और कारोबार क्षेत्र में रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
बीए और मास कम्युनिकेशन में डिग्री हासिल की। सलीम कारोबार, उद्योग, व्यापार बीट पर कमांड होने के साथ बिजली, वन विभाग और अन्य जुड़े विषयों पर अच्छी पकड़ रखते हैं।

विजन
उद्योग, व्यापार, कारोबार, फिल्म-इंटरटेनमेंट विषयों पर सलीम की गहरी समझ है। उन्होंने कई सेलिब्रिटी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। सलीम का मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता है। इसको केंद्रित करते हुए उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।

विशेषज्ञता
उद्योग और कारोबार पर मजबूत पकड़ है। निर्यात और खेल उद्योग की खबरों में उन्हें महारत हासिल है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।