एलएलआरएम स्टार्स क्रिकेट टूर्नामेंट में ब्लैक कैप्स इलेवन बना चैंपियन

Feb 16, 2026 01:50 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मेरठ
share Share
Follow Us on

Meerut News - एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज में तीन दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन हुआ। फाइनल में ब्लैक कैप्स इलेवन ने ऑरेंज कैप्स इलेवन को हराकर चैंपियन का खिताब जीता। डॉ. सौरभ अग्रवाल को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी, जबकि डॉ. विवेक पाल सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज के रूप में सम्मानित हुए। रेड कैप्स इलेवन उपविजेता रही।

एलएलआरएम स्टार्स क्रिकेट टूर्नामेंट में ब्लैक कैप्स इलेवन बना चैंपियन

एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज के हुनरमंद डॉक्टरों का मेडिकल स्पोर्ट्स स्टेडियम में तीन दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट के अंतिम दिन भी जमावड़ा रहा। रविवार को फाइनल मैच में डॉक्टरों ने जमकर चौके-छक्के लगाए। विजेता, उपविजेता टीमों एवं सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। टू्र्नामेंट में ब्लैक कैप्स इलेवन चैंपियन बना। रेड कैप्स इलेवन उपविजेता रही। ब्लू कैप्स इलेवन ने तीसरा एवं ऑरेंज कैप्स इलेवन ने चौथा स्थान स्थान पाया। ऑल एलएलआरएम स्टार्स क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला फाइनल मैच ब्लैक कैप्स इलेवन, ऑरेंज कैप्स इलेवन के बीच हुआ। ब्लैक इलेवन ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग की। ऑरेंज इलेवन ने 20 ओवर में आठ विकेट पर 152 रन बनाए।

जवाब में ब्लैक इलेवन ने 18 ओवर में पांच विकेट पर 153 रन बनाकर मैच जीत लिया। मैन ऑफ द मैच डॉ. विवेक पाल रहे, उन्होंने 28 गेंदों में 55 रन बनाए। फाइटर ऑफ द मैच डॉ. विवेक मिश्रा रहे। बेस्ट फील्डर डॉ. अनुराग बाजपेयी रहे। दूसरा मैच रेड इलेवन और ब्लू इलेवन के बीच हुआ। ब्लू इलेवन ने पांच विकेट पर 157 रन बनाए। जवाब में रेड इलेवन ने 16.5 ओवर में पांच विकेट पर 158 रन बनाकर मैच जीत लिया। डॉ. पंकज ने 27 गेंद में 55 रन बनाए। मैच के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी डॉ. सौरभ अग्रवाल रहे, जिन्होंने 30 गेंद में 58 रन बनाए। डॉ. सौरभ अग्रवाल टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी डॉ. सौरभ अग्रवाल, सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज डॉ. विवेक पाल सिंह, सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज डॉ. सौरभ अग्रवाल को घोषित किया। सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर डॉ. कपिल अरोरा, सर्वश्रेष्ठ फील्डर डॉ. संदीप सहगल, सर्वश्रेष्ठ किफायती गेंदबाज डॉ. भानु प्रताप सिंह को घोषित किया। सर्वश्रेष्ठ स्ट्राइक रेट डॉ. सौरभ अग्रवाल एवं टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा मेडन ओवर डॉ. अनुराग राजौरिया, छक्के जड़ने वाले डॉ. आरिफ सिद्दीकी, सबसे ज्यादा चौके जड़ने वाले डॉ. विवेक पाल सिंह को सम्मानित किया। टूर्नामेंट का परिणाम - ब्लैक कैप्स इलेवन: चैंपियन (छह अंक) - रेड कैप्स इलेवन : उपविजेता - ब्लू कैप्स इलेवन : तीसरा स्थान - ऑरेंज कैप्स इलेवन : चौथा स्थान

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;