होली के दिन रैपिड और मेट्रो की पांच घंटे होगी सेवा, 30-30 फेरे होंगे

Mar 02, 2026 06:38 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मेरठ
share

Meerut News - -यात्रियों की सुरक्षा और त्योहार को लेकर हुआ बड़ा फैसला -शाम 5 बजे से रात

होली के दिन रैपिड और मेट्रो की पांच घंटे होगी सेवा, 30-30 फेरे होंगे

मेरठ, मुख्य संवाददाता रंगों के त्योहार होली के दिन चार मार्च को रैपिड और मेट्रो की सेवाएं पांच घंटे ही उपलब्ध होगी। इस पांच घंटे में दोनों की 30-30 फेरे लगेंगे। एनसीआरटीसी के अधिकारियों के अनुसार होली के दिन यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए चार मार्च को सुबह छह बजे से शाम पांच बजे तक रैपिड रेल कॉरिडोर पर नमो भारत और मेरठ मेट्रो की सेवाएं उपलब्ध नहीं होगी। शाम पांच बजे से रात्रि 10 बजे तक नमो भारत और मेरठ मेट्रो की सेवाएं हर 10 मिनट पर उपलब्ध रहेंगी। हर 10 मिनट पर दोनों तरफ से नमो भारत और मेरठ मेट्रो का संचालन होगा।

एनसीआरटीसी के अधिकारियों के अनुसार नमो भारत और मेरठ मेट्रो सेवाएं अब प्रतिदिन (सोमवार से रविवार) सुबह छह बजे से रात 10 बजे तक चलती हैं,लेकिन रंगो के त्योहार पर यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए चार मार्च को केवल शाम में ही सेवाएं उपलब्ध रहेंगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।